Raaka: अब ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ एक्शन करेंगी रश्मिका मंदाना? फिल्म में एक बड़ी एंट्री हो गई!

Raaka: अब ‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ एक्शन करेंगी रश्मिका मंदाना? फिल्म में एक बड़ी एंट्री हो गई!

Raaka: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जिसकी इस वक्त शूटिंग जारी है. अब फिल्म में एक नई एंट्री हो गई है, साथ ही जल्द रश्मिका मंदाना भी वापस लौटने वाली हैं.

Raaka: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इस वक्त अपकमिंग फिल्म को लेकर बिजी चल रहे हैं. यूं तो पुष्पाराज बनकर उन्होंने फैन्स का काफी दिल जीता है, पर इस बार एकदम अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. ‘राका’ को अगले साल रिलीज करने की तैयारी है, जिसे एटली बना रहे हैं और सन पिक्चर्स वाले फिल्म पर पैसा लगा रहे हैं. अल्लू अर्जुन की फिल्म में दीपिका पादुकोण बतौर फीमेल लीड काम कर रही हैं. वहीं, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना का भी नाम जुड़ रहा है. अब पिक्चर पर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है, जिससे पता लगा कि अगस्त में रश्मिका शूटिंग शुरू करने वाली हैं.

दरअसल Mysaa के लिए डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रश्मिका मंदाना को इंजरी हो गई थी. जिसकी वजह से उनके शूटिंग शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा था. हाल ही में बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि वो अब वह पूरी तरह ठीक हो गई हैं. रश्मिका को अगस्त में शूटिंग शुरू करनी थी, लेकिन तब इंजरी की वजह से काम अटक गया. अब उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है. वो अभी कुछ ही दिन शूटिंग करेंगी. वहीं उनके अहम हिस्से की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी. ‘पुष्पा’ फ्रैंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद यह अल्लू और रश्मिका का दूसरा कोलैबोरेशन है. दरअसल ऐसी चर्चा है कि वो इस शेड्यूल में कई अहम एक्शन सीन एक साथ शूट करेंगे.

‘राका’ में किसकी एंट्री हो गई?

हाल ही में पता लगा कि अल्लू अर्जुन की फिल्म में करण मेहता शामिल हो गए हैं. जिन्होंने अनुराग कश्यप की 2023 की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘ऑलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. उससे पहले शाहरुख खान की ‘रईस’ में राहुल ढोलकिया को असिस्ट कर चुके हैं. अब उन्हें ‘राका’ में एक अहम किरदार के लिए चुना गया है. फिल्म के लिए एक्टर ने शूटिंग भी शुरू कर दी है.

फिल्म ‘राका’ में अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जान्हवी कपूर समेत कई बड़े पैन-इंडिया स्टार्स शामिल हैं. वहीं, राम्या कृष्णन, योगी बाबू भी अहम किरदार निभा रहे हैं. हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ‘गट्टा कुश्ती’ की एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी भी कास्ट का हिस्सा हैं. लेकिन सूत्रों ने क्लियर किया है कि वह इस फिल्म से नहीं जुड़ी हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More