Hanuman Ansh: 300 करोड़ के पास पहुंचते ही ‘हनुमान अंश’ को लगा बड़ा झटका, बड़ी प्लानिंग पर फिरा पानी?
Hanuman Ansh Telugu Release Postponed: विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी 'हनुमान अंश' बंपर कमाई कर रही है. इस बीच पता चला है कि फिल्म का तेलुगू वर्जन पोस्टपोन हो सकता है.
Hanuman Ansh Telugu Release Postponed: फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बंपर कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है. 2 करोड़ में बनी इस फिल्म की कमाई अब 300 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है. फिल्म की हिंदी में हुई बंपर कमाई को देखते हुए हाल ही में मेकर्स ने ऐलान किया था कि वो इस फिल्म को तेलुगू में भी रिलीज़ करेंगे. मेकर्स ने 18 सितंबर की तारीख रिलीज़ के लिए तय की थी. मशहूर फिल्ममेकर त्रिविक्रम श्रीनिवास को हनुमान अंश के साथ बतौर प्रेजेंटर जोड़ा गया था. पर अब लगता है कि फिल्म के तेलुगू वर्जन की रिलीज टल सकती है.
‘हनुमान अंश‘ की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने जो रफ्तार पकड़ी वो अब तक जारी है. हर तरफ से फिल्म के लिए अच्छी खबर ही आ रही थी. पर अब इस फिल्म को झटका लगता दिखाई दे रहा है. मेकर्स ने 15 सितंबर को हैदराबाद में फिल्म का तेलुगू टीजर लॉन्च इवेंट रखा था, पर ये इवेंट हुआ नहीं. इवेंट तो टला ही साथ ही इसका टीजर भी कहीं रिलीज़ नहीं किया गया है.
तेलुगू रिलीज़ अटकी?
123 तेलुगू ने बताया है कि हनुमान अंश के मेकर्स के साथ त्रिविक्रम की डील पर बात नहीं बन पाई और उन्होंने इससे अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. हालांकि त्रिविक्रम और ‘हनुमान अंश’ के मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. इन हालातों के मद्देनजर कहा जा रहा है कि तेलुगू में इसकी रिलीज़ पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं. पर ये भी अहम है कि मेकर्स ने 18 तारीख की रिलीज़ की तारीख बताई थी, उसे अब तक पोस्टपोन करने का ऐलान नहीं किया है.
कितना कमा चुकी है ‘हनुमान अंश’?
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कमाल कर रही है, इसका अंदाज़ा इसी से लगा सकते हैं कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ ही कमाए थे. दूसरे हफ्ते तो कमाई और ज्यादा गिरी और कलेक्शन 40 लाख ही हुआ था. पर तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ कमा कर इसने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब चौथे हफ्ते फिल्म ने 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते 90.25 करोड़ कमाकर फिल्म ने इतिहास ही रच डाला है. 40 दिनों में फिल्म ने भारत में नेट 231.13 करोड़ और वर्ल्वडाइड 291.40 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है.




