Cocktail 2 Box Office Projection: ‘कॉकटेल’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी ‘कॉकटेल 2’? पहले दिन होगी इतनी मोटी कमाई

Cocktail 2 Box Office Projection: ‘कॉकटेल’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी ‘कॉकटेल 2’? पहले दिन होगी इतनी मोटी कमाई

Cocktail 2 Box Office Projection: होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को बॉक्स ऑफिस पर 12 से 15 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग मिल सकती है. फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. फिल्म के गाने और ट्रेलर को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी अच्छी हो रही है.

Cocktail 2 Box Office Projection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 19 जून को बड़े पर्दे पर आने वाली है. अभी से ही इसका अच्छा बज़ देखा जा रहा है. ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है. ऐसे में मेकर्स के साथ साथ दर्शकों को भी इस फिल्म से खूब उम्मीदें हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और लगता है कि पिक्चर को बंपर ओपनिंग मिल सकती है.

कॉकटेल 2‘ की एडवांस बुकिंग को मेकर्स ने 14 जून को शुरू किया था. फिल्म में कोई मेगा स्टार या सुपरस्टार भी नहीं है. न ही ये कोई मासी एक्शन फिल्म है. बावजूद इसके फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नज़र आ रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक एडवांस बुकिंग खुलने के 24 घंटे में ही ‘कॉकटेल 2’ के करीब 21 हजार टिकट (बिना ब्लॉक सीट) ओपनिंड डे के लिए बुक कर लिए गए. मंगलवार शाम करीब 6 बजे तक ये आंकड़ा 24 हजार 517 तक पहुंच चुका था.

एडवांस बुकिंग में आएगी तेज़ी?

पहले दो दिनों में फिलहाल करीब 25 हजार टिकट बुक हुए हैं. अभी 17 और 18 जून का दिन बाकी है. ऐसे में साफ है कि अगले दो दिनों में इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े और भी ऊपर जाएंगे. शुरुआती टिकटों की बिक्री के जो नंबर हमें दिखाई दे रहे हैं, उससे साफ है कि इस फिल्म को लेकर दर्शक दिलचस्पी दिखा रहे हैं. खास कर शहरी मल्टीप्लेक्स में इस रोमांटिक ड्रामा को लेकर अच्छा बज दिखाई दे रहा है.

पहले दिन कितमा कमाएगी ‘कॉकटेल 2’?

एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स के आधार पर सैकनिल्क ने रिपोर्ट में अनुमान लगाया है कि शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ पहले दिन 12 से 15 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो ये इस साल की अच्छी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्मों में शामिल रहेगी. हालांकि 15 करोड़ रुपये तक पहुंचने के लिए फिल्म को एडवांस बुकिंग की रफ्तार को अगले दो दिनों तक कायम रखना होगा.

टूटेगा पहली कॉकटेल का रिकॉर्ड?

साल 2012 में आई ‘कॉकटेल’ का निर्देशन भी होमी अदजानिया ने ही किया था. करीब 14 साल पहले आई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 10.95 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग मिली थी. ऐसे में अब माना जा रहा है कि ‘कॉकटेल 2’ अपने पहले पार्ट की ओपनिंग डे कमाई का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More