‘सही पकड़े हैं’ के साथ शिल्पा शिंदे का कमबैक, ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की वापसी, होंगे ये 5 बड़े फायदे!

‘सही पकड़े हैं’ के साथ शिल्पा शिंदे का कमबैक, ‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी की वापसी, होंगे ये 5 बड़े फायदे!

Shilpa Shinde Comeback: 'भाभी जी घर पर है' एंड टीवी का नंबर वन शो है. पिछले कई सालों से ये शो इस चैनल पर अपना नंबर वन का स्थान बनाए हुए हैं. शिल्पा शिंदे ने बतौर अंगूरी भाभी इस शो के साथ एंड टीवी के अपने सफर की शुरुआत की थी. लेकिन प्रोड्यूसर से हुए अनबन के चलते उन्होंने बीच में ही वो शो छोड़ दिया था. अब वो फिर एक बार इस शो से अपना कमबैक कर रही हैं.

Shilpa Shinde Comeback: टीवी की दुनिया में इस समय सबसे बड़ी चर्चा शिल्पा शिंदे के कमबैक की है. करीब 9 साल पहले जिस शो को उन्होंने विवादों के कारण छोड़ा था, अब एंड टीवी के उसी शो के नए सीजन ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ में उनकी धमाकेदार वापसी हो रही है. ‘ओरिजिनल अंगूरी भाभी’ के लौटने की खबर ने न केवल फैंस को एक्साइटेड कर दिया है, बल्कि इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह शो के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है.

जहां प्रोमो में शो की कहानी में हॉरर और सुपरनेचुरल ट्विस्ट के साथ ‘घुंगटगंज’ का रहस्य दिखाया जा रहा है, वहीं शिल्पा शिंदे का आना, शो की किस्मत पलटने का दम रखता है. आइए जानते हैं कि शिल्पा शिंदे के ‘भाभी जी घर पर हैं’ में आने से शो को क्या 5 बड़े फायदे हो सकते हैं.