Dayanand Shetty: सीआईडी खत्म होते ही दया को मिली नई जॉब, अब दरवाजा तोड़ते हुए नहीं लोरी गाते नजर आ रहे हैं एक्टर
New Look Of Dayanand Shetty: टीवी एक्टर्स को हम अक्सर उनके नाम से ज्यादा उनके किरदार के नाम से पहचानते हैं, जैसे की सीआईडी के दया. 'दया दरवाजा तोड़ो' ये डायलॉग तो देश का बच्चा बच्चा जानता है. लेकिन, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज 'सिंगल पापा' में इंस्पेक्टर दया बिलकुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं.
New Look Of Dayanand Shetty: भारतीय टेलीविजन पर जब भी ‘धमाकेदार एंट्री’ की बात होती है, तब सीआईडी के सीनियर इंस्पेक्टर ‘दया’ का नाम सबसे पहले आता है. जी हां, दया टेलीविजन इतिहास का वो आइकॉनिक एक्शन हीरो, जिसने लाखों दरवाजों की किस्मत अपनी एक किक या मुक्के से लिखी. 90 के दशक से लेकर अब तक, दया का ‘रफ एंड टफ’ अंदाज हर घर में मशहूर है. लेकिन, अब जरा रुकिए, सीआईडी ने टीवी पर ब्रेक लेते ही अपने इंस्पेक्टर दया ने भी तुरंत अपना काम बदल लिया है! वो अब मैनी यानी मेल नैनी बन गए हैं.
अगर आपने सोचा था कि दया बतौर पुलिस अफसर ही कमाल कर सकते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर उनका नया अवतार देखकर आप चौंक जाएंगे. क्योंकि इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही वेब सीरीज ‘सिंगल पापा’ में दया किसी दरवाज़े को नहीं तोड़ रहे, बल्कि एक छोटे बच्चे को संभालने वाले लिए ‘मैनी’ बन गए हैं.






