Shreyas Iyer admitted in Hospital: श्रेयस अय्यर को अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती, ये है वजह

Shreyas Iyer admitted in Hospital: श्रेयस अय्यर को अस्पताल के ICU में कराया गया भर्ती, ये है वजह

Shreyas Iyer in ICU: श्रेयस अय्यर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. उन्हें ICU में रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें 5 से 7 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है.

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें ICU में ऱखा गया है. मिली जानकारी के मुताबिक अय्यर को इंटरनल ब्लिडिंग की शिकायत है. ऐसे में उन्हें एहतियात के तौर पर अस्पताल के ICU में रखा गया है. उन्हें 5 से 7 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ सकता है. हालांकि, ये इस पर निर्भर करेगा कि उनकी रिकवरी कैसी है?

पसलियों में चोट के बाद अस्पताल में भर्ती

श्रेयस अय्यर को सिडनी में खेले वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के दौरान पसलियों में चोट लग गई थी. उन्हें ये चोट ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लेने के चक्कर में लगी थी. बैकवर्ड पॉइंट पर मौजूद श्रेयस अय्यर ने पीछे की ओर दौड़ते हुए वो कैच लपक तो लिया था. मगर खुद को इंजरी से नहीं बचा पाए .

चोट से उनका हाल बुरा था. मैदान पर वो अपनी पेट और छाती के हिस्से को दबाकर दर्द से चीखते दिखे थे, जिसके बाद मेडिकल टीम उन्हें मैदान के बाहर लेकर गई थी. लेकिन, अब उनकी इंजरी की गंभीरता को देखते हुए उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हफ्ते भर रहना पड़ सकता है अस्पताल में भर्ती

श्रेयस अय्यर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं. बावजूद इसके उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टीम मैनेजमेंट ने रोका है तो सिर्फ उनके इलाज के लिए. रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल ICU में एडमिट कराए गए अय्यर तकरीबन हफ्ते भर अस्पताल में ही रहेंगे.