रेस्ट ईजी माय एंजल… श्रेयस अय्यर ने सोशल मीडिया पर किसके लिए लिखा ये पोस्ट?
टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने पालतू कुत्ते को लेकर एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है. उनके कुत्ते का हाल ही में निधन हो गया था.
भारतीय टीम मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस समय ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय अनऑफिशियल मैच खेलने में बिजी हैं. वो इंडिया-ए की कप्तानी कर रहे हैं. श्रेयस अय्यर इस समय टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं, क्योंकि उनको इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई. अब वो ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत करने में लगे हुए हैं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि रेस्ट ईजी माय एंजल. इस दौरान उन्होंने अपने पालूत कुत्ते के साथ वीडियो भी पोस्ट किया है.
श्रेयस अय्यर ने क्यों डाला ये पोस्ट?
इंडिया-ए के कप्तान श्रेयस अय्यर के कुत्ते का हाल ही में निधन हो गया. अय्यर अपने प्यारे कुत्ते के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो अपने कुत्ते के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कैप्शन लिखा, “रेस्ट ईजी माय एंजल”. इस वीडियो में अय्यर अपने कुत्ते के साथ खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.
श्रेयस अय्यर मैदान पर अपने संयम और जबरदस्त खेल के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस पोस्ट में उनका कोमल पक्ष भी साफ दिखाई दिया. इससे पता चलता है कि उनका कुत्ता उनके लिए कितना मायने रखता था. श्रेयस अय्यर के इस पोस्ट पर फैंस ने कई इमोशनल कमेंट किए हैं. श्रेयस अय्यर इस समय टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में लगे हुए हैं.
View this post on Instagram
टीम इंडिया में वापसी की कोशिश में अय्यर
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इंडिया-ए लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चार दिवसीय अनऑफिशियल मैच खेल रही है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया-ए ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 532 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है.
अब इंडिया-ए को इस मुकाबले में वापसी के लिए अपनी पहली पारी में दमदार शुरुआत करनी होगी. श्रेयस अय्यर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है. अगर श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ चल रही सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उनकी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी हो सकती है.



