क्या बक रहे हो… पैपराजी ने कहा ‘मम्मा’ तो आगबबूला हुईं श्रुति हासन, वायरल हुआ Video

क्या बक रहे हो… पैपराजी ने कहा ‘मम्मा’ तो आगबबूला हुईं श्रुति हासन, वायरल हुआ Video

Shruti Haasan: एक्ट्रेस-सिंगर श्रुति हासन हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आईं, जहां उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया. इस दौरान एक पैपराजी ने श्रुति हासन से कुछ ऐसा कह दिया, जिसपर वो बुरी तरह भड़क गईं. इतना ही नहीं, श्रुति हासन ने पैपराजी की अच्छे से क्लास भी लगाई.

Shruti Haasan Viral Video: जानी-मानी एक्ट्रेस और सिंगर श्रुति हासन फिल्मों की वजह से चर्चा में हों या न हों, लेकिन आए दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरती रहती हैं. एक बार फिर श्रुति हासन सुर्खियों में आ गई हैं और उसकी वजह है एक वायरल वीडियो. हाल ही में श्रुति हासन मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं. वहां मौजूद पैपराजी और श्रुति हासन के बीच कुछ ऐसा मामला हो गया, जो खूब लाइमलाइट बटोर रहा है. एक पैपराजी ने श्रुति हासन से एक शब्द कह दिया, जिसे सुनते ही श्रुति हासन भड़क उठीं और उसकी अच्छे से क्लास लगा दी. श्रुति हासन का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस श्रुति हासन और पैपराजी के बीच एक तीखी बहस ने ऑनलाइन सबका ध्यान खींचा. एक पब्लिक आउटिंग के दौरान पैपराजी ने श्रुति हासन को मम्मा दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस आगबबूला हो गईं. श्रुति हासन ने वहीं सबके सामने पैपराजी की क्लास लगा दी, जिसके बाद पैपराजी की बोलती बंद हो गई. एक्ट्रेस का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

श्रुति हासन को आया गुस्सा

बीते दिन श्रुति हासन मुंबई के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं, तभी कुछ फोटोग्राफर्स ने उन्हें घेर लिया. जब एक्ट्रेस तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए रुकीं, तो वहां मौजूद पैपराजी में से एक ने उन्हें “मम्मा” कह कर बुलाया. हालांकि, एक्ट्रेस को ये बात अच्छी नहीं लगी. गुस्सा होकर श्रुति हासन ने पैपराजी को जवाब दिया, “कौन है मम्मा? आपकी मम्मा है? क्या बक रहे हो तुम?”. एक्ट्रेस का ये वीडियो इंटरनेट पर फैल गया.