Smriti Mandhana Records: स्मृति मंधाना तो रुकने का नाम नहीं ले रहीं, एक साल में तोड़े इतने सारे रिकॉर्ड, आगे क्या होगा?
स्मृति मंधाना के बल्ले से इस वर्ल्ड कप में लगातार रन बरस रहे हैं और उन्होंने टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है. मगर सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि इस पूरे साल स्मृति के बल्ले से लगातार जमकर रन निकले हैं.
ICC विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया में दमदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और इसमें टीम की उप-कप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की बड़ी भूमिका है. टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत करने वाली मंधाना ने इस टूर्नामेंट में रन की बारिश कर दी है. मगर सिर्फ वर्ल्ड कप ही नहीं, बल्कि 2025 में स्मृति का बल्ला खूब बोला है. (Photo: PTI)
इतना ही नहीं, मंधाना के बल्ले से 2025 में महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक भी निकले हैं. भारतीय ओपनर ने इस साल सिर्फ वनडे और टी20 मैच खेले हैं और इनमें उन्होंने कुल 6 शतक जमाए हैं. वहीं वनडे में सबसे ज्यादा 5 शतक भी उन्हीं के नाम हैं. हालांकि, इस मामले में साउथ अफ्रीका की टैजमिन ब्रिट्स भी उनकी बराबरी पर हैं. (Photo: PTI)
बात अगर सबसे ज्यादा बार 50 रन से ज्यादा के स्कोर की हो, तो यहां भी 2025 में मंधाना का ही जलवा है. स्मृति ने इस साल 12 बार 50 से ज्यादा के स्कोर बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. यहां भी वो नंबर-1 हैं. (Photo: PTI)
महिला वर्ल्ड कप 2025 की बात करें तो यहां शुरुआती 3 मैच में मंधाना फेल रही थीं लेकिन अगले 3 मैच में उन्होंने खूब रन बरसाए और टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर बन गईं. भारतीय उप-कप्तान ने सिर्फ 6 पारियों में ही 331 रन बना लिए हैं, जिसमें उनका औसत 55 का और स्ट्राइक रेट 100 का है. उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जमाए हैं. (Photo: PTI)



