Jr NTR Injured: जूनियर एनटीआर को लगी चोट! डॉक्टरों ने दी 6 से 8 हफ्ते के बेड रेस्ट की सलाह, टीम ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

Jr NTR Injured: जूनियर एनटीआर को लगी चोट! डॉक्टरों ने दी 6 से 8 हफ्ते के बेड रेस्ट की सलाह, टीम ने जारी किया ऑफिशियल स्टेटमेंट

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय के लिए बेड रेस्ट की दी सलाह दी है. उनकी टीम की तरफ से हेल्थ अपडेट जारी किया गया है.

South Superstar JR NTR: साउथ और पैन-इंडिया सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. सोमवार शाम को एक एक्टिविटी के दौरान एक्टर के कंधे में चोट लग गई. हादसे के तुरंत बाद डॉक्टरों की एक स्पेशल मेडिकल टीम ने एनटीआर का चेकअप किया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें लंबे समय के लिए बेड रेस्ट की सख्त सलाह दी है. इस घटना के बाद सुपरस्टार की टीम की तरफ से आधिकारिक बयान जारी कर फैंस को उनकी हेल्थ अपडेट दी गई है.

एनटीआर के ऑफिस से जारी ऑफिशियल हेल्थ अपडेट के मुताबिक, सीनियर डॉक्टर्स डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी की देखरेख में एक्टर का मेडिकल टेस्ट किया गया. डॉक्टरों की टीम ने एनटीआर को जल्दी और पूरी तरह से ठीक होने के लिए अगले 6 से 8 हफ्तों तक पूर्ण रूप से आराम करने की सलाह दी है. यानी आने वाले लगभग दो महीने तक सुपरस्टार किसी भी तरह की शूटिंग या भारी फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहेंगे.

टीम की खास अपील

हादसे की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हड़कंप मच गया था. हालांकि, एनटीआर की टीम ने फैंस को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- मेरा क्या कसूर अपनी खूबसूरती पर क्या बोल गईं पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर वर्धा मलिक? वायरल बयान ने छेड़ दी नई बहस

Medical Report

टीम ने बयान में साफ किया,”हम आप सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि पैनिक करने की कोई वजह नहीं है. एनटीआर की हालत बिल्कुल स्थिर है, वे आराम कर रहे हैं और उन्हें बेहतरीन मेडिकल केयर दी जा रही है.” इसके साथ ही मीडिया और फैंस से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या अनवेरिफाइड खबरों पर यकीन न करें. एक्टर की हेल्थ और वर्क कमिटमेंट्स से जुड़ी कोई भी नई अपडेट सही समय पर ऑफिशियल चैनल्स के जरिए ही शेयर की जाएगी. एनटीआर और उनकी टीम ने फैंस के प्यार, प्रार्थनाओं और लगातार मिल रहे सपोर्ट के लिए सभी का दिल से आभार व्यक्त किया है.

जूनियर एनटीआर के वर्क फ्रंट की बात करें तो साउथ सुपरस्टार की फिल्म देवरा ठीक-ठाक परफॉर्म करने में सफल रही थीं. वहीं दूसरी तरफ उनकी फिल्म वॉर 2 फ्लॉप रही थी. एक्टर अब 2027 में ड्रैगन फिल्म में नजर आएंगे.

सोनाली नाईक
सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More