TMKOC: जेठालाल नहीं, सुंदरलाल है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सबसे महंगे एक्टर?

TMKOC: जेठालाल नहीं, सुंदरलाल है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सबसे महंगे एक्टर?

Taarak Mehta Ka Ooltah chasmah: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सुंदरलाल का रोल करने वाले एक्टर मयूर वकानी ने कहा है कि वो इस शो के सबसे महंगे एक्टर हैं. उन्होंने समझाया भी कि आखिर वो किस नजरिए शो के महंगे स्टार हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah chasmah Sundarlal: सिटकॉम टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने के मामले में जेठालाल सबसे आगे हैं. वो इस के सबसे महंगे एक्टर हैं. रिपोर्ट की मानें तो वो 1.5-2 लाख रुपये हर एक एपिसोड के लिए चार्ज करते हैं. हालांकि, हाल ही में मयूर वकानी ने कहा है कि वो इस शो के सबसे महंगे एक्टर हैं. मयूर इस शो में जेठालाल के साले (दया का भाई) का किरदार निभाते हैं.

जेठालाल की तुलना में मयूर की फीस तो काफी कम होगी, लेकिन उन्होंने समझाया है कि आखिर वो कैसे मेकर्स के लिए महंगे साबित होते हैं. दरअसल, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ शो में मुंबई की गोकुलधाम सोसायटी की कहानी दिखाई जाती है. शो की शूटिंग में मुंबई में ही होती है. हालांकि, मयूर शो की तरह रियल लाइफ में भी अहमदाबाद में रहते हैं. शो में उनके कैरेक्टर को हमेशा नहीं, बल्कि कभी-कभी कहानी के हिसाब से दिखाया जाता है. ऐसे में जब भी उनके कैरेक्टर की डिमांड होती है, तो उन्होंने प्रोडक्शन अपने खर्च पर अहमदाबाद से मुंबई बुलाता है. एक सीन भी होता है तो उन्हें फ्लाइट से बुलाया जाता है और भी फ्लाइट से वापस भेजा जाता है. मयूर का कहना कि इस तरह वो प्रोडक्शन के लिए महंगे एक्टर हैं.

मेकर्स ने किया इवेंट का आयोजन

28 जुलाई को ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को शुरू हुए 18 साल पूरे हो गए. मेकर्स ने इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए इवेंट का आयोजन किया, जिसमें सुंदरलाल, जेठालाल समेत तमाम किरदारों को निभाने वाले एक्टर शामिल हुए. उसी दौरान मयूर ने खुद को शो का सबसे महंगा एक्टर बताया.

ये भी पढ़ें-

बैरी जॉन ने पहचाना शाहरुख खान का हुनर, भंसाली ने रणबीर को सिखाया अनुशासन, जानें किसे गुरु मानते हैं बॉलीवुड सितारे

कहां हैं कसौटी जिंदगी की के अनुराग? कभी थे टीवी के सबसे बड़े स्टार, अब जी रहे ऐसी जिंदगी

मयूर वकानी ने क्या कहा?

शो में अक्सर दिखाया जाता है कि सुंदरलाला अपने जीजा जेठालाल को पैसे के मामले में चूना लगाता रहता है. शो के उसी प्लॉट का सहारा लेते मयूर वकानी ने कहा, “जेठालाल से ज्यादा चूनो तो मैंने असित भाई (प्रोड्यूसर) को लगाया है. प्रोडक्शन के नजरिए से देखें तो सबसे महंगा एक्टर मैं हूं, क्योंकि एक शॉट के लिए भी मुझे फ्लाइट से बुलाते हैं और फ्लाइट से भेजते हैं.” मयूर ने 18 सालों तक शो को प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया भी अदा किया.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More