Tere Naam Re-Release: बस 20 लाख की दरकार! 23 साल बाद तेरे नाम करेगी बड़ा कमाल, टूटेगा शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड

Tere Naam Re-Release: बस 20 लाख की दरकार! 23 साल बाद तेरे नाम करेगी बड़ा कमाल, टूटेगा शाहरुख-सलमान का रिकॉर्ड

Bollywood Film Tere Naam: सिनेमाघरों में मौजूदा समय में फिल्मों की री-रिलीज का सैलाब देखने को मिल रहा है. तुम्बाड की सफलता के बाद से कई फिल्मों को री-रिलीज किया गया. साउथ की भी कई फिल्में आईं जो अच्छा कमाल कर गईं. अब हाल ही में सलमान खान की तेरे नाम फिल्म को सिनेमाघरों में फिर से री-रिलीज किया गया. आइए जानते हैं कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल कैसा है.

Tere Naam Film Re-Release Box Office: पिछले कुछ सालों से री-रिलीज का चलन बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ा है. इस दौरान कई सारी ऐसी फिल्में रिलीज की गई हैं जिन्होंने अपने दूसरे टर्न में भी अच्छी-खासी ऑडियंस एकट्ठा कर के दिखाई है. इसमें हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम का नाम शामिल है जिसने री-रिलीज के दौरान अलग ही माहौल बना दिया था. फिल्म ने इतनी कमाई की थी कि इसकी और बाहुबली द एपिक की री-रिलीज के कलेक्शन में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिला था. इसके बाद आई तुम्बाड फिल्म का भी जबरदस्त जलवा देखने को मिला और फिल्म ने 40 करोड़ के करीब कमाकर दिखा दिए.

साल 2026 में भी साउथ फिल्म ने री-रिलीज के वक्त कमाल किया. जन नायगन की रिलीज में हो रही डिले के मद्देनजर उन्होंने अपनी 13 साल पुरानी फिल्म घिल्ली को रिलीज किया था. इस फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन किया और री-रिलीज के मामले में ये फिल्म सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली चौथी फिल्म बन गई. अब हाल ही में सलमान खान की तेरे नाम को भी री-रिलीज फिल्मों की सफलता को देखते हुए फिर से रिलीज किया गया. फिल्म कोई खास कमाल तो नहीं दिखा पा रही है. लेकिन सलमान की ये फिल्म शाहरुख और सलमान की साथ में आई एक फिल्म के री-रिलीज रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म है जिसे तेरे नाम पिछाड़ सकती है.

तेरे नाम ने री-रिलीज में कितने कमाए?

तेरे नाम फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने री-रिलीज के 6 दिनों में कुछ बढ़िया नहीं किया. फिल्म को होली पर रिलीज किया गया लेकिन इसका फायदा भी फिलहाल फिल्म को नहीं मिला. पहले दिन तेरे नाम ने 20 लाख कमाए. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 25 लाख रहा. तीसरे दिन फिल्म ने 30 करोड़ कमाए. वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई 10 लाख रही. पांचवे दिन फिल्म का कलेक्शन 15 लाख का रहा वहीं छठे दिन फिल्म ने 10 लाख कमा लिए हैं. इस लिहाज से फिल्म का 6 दिनों का नेट कलेक्शन 1.10 करोड़ रुपये का हो चुका है.

Srk Salman

किस फिल्म को पिछाड़ सकती है तेरे नाम?

तेरे नाम फिल्म की बात करें तो भले ही ये अच्छा कलेक्शन नहीं कर सकी लेकिन इसके बाद भी फिल्म सलमान खान और शाहरुख खान की री-रिलीज फिल्म करण अर्जुन का रिकॉर्ड जरूर तोड़ सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो करण अर्जुन फिल्म का री-रिलीज नेट कलेक्शन 1.30 करोड़ का रहा था. ऐसे में अगर सलमान की तेरे नाम 20 लाख और कमा लेती है तो कम से कम री-रिलीज की कमाई के मामले में करण अर्जुन जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- Heer Ranjha: क्या हीर रांझा में धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की कास्टिंग हो गई? एकता कपूर ने सच बता दिया

2003 में तेरे नाम ने कितने कमाए थे?

जब सलमान खान की तेरे नाम फिल्म रिलीज हुई थी उस दौरान इसने अच्छा कलेक्शन किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये का था जिसके जवाब में फिल्म ने 25 करोड़ के करीब कलेक्शन किया था और हिट साबित हुई थी. अब री-रिलीज में तो इसका सिक्का फिलहाल चलता नजर नहीं आया. इस फिल्म का निर्देशन कॉमेडियन और नामी एक्टर सतीश कौशिक ने किया था जो अब इस दुनिया में नहीं रहे. फिल्म में सलमान खान द्वारा निभाया गया राधे का किरदार काफी पॉपुलर रहा था और आज भी इस कैरेक्टर की और इसके लुक की चर्चा देखने को मिलती है. इसके अलावा फिल्म के सारे गाने चार्टबस्टर रहे थे और रिलीज के ढाई दशक के बाद भी खूब सुने जाते हैं.