अब तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
दिल्ली के स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट के बाद अब तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद तिहाड़ जेल के अंदर और बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है.
दिल्ली के तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी मंगलवार को ईमेल के माध्यम से दी गई है. तिहाड़ प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को धमकी दिए जाने की जानकारी दी है. पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है. मौके पर पहुंच कर पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.
ये खबर अपडेट हो रही है…



