Tripti Dimri Photos: एप्पल के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं तृप्ति डिमरी, CEO जॉन टर्नस और एपी ढिल्लों के साथ आईं नजर

Tripti Dimri Photos: एप्पल के लॉन्च इवेंट में पहुंचीं तृप्ति डिमरी, CEO जॉन टर्नस और एपी ढिल्लों के साथ आईं नजर

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों Apple Park में आयोजित कंपनी के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए. इस इवेंट की तस्वीरें तृप्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.

Tripti Dimri Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन दिनों अपने काम के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. बीते रोज़ तृप्ति पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के साथ एप्पल लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं, जिसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. (तस्वीर: तृप्ति डिमरी इंस्टाग्राम)

इवेंट की तस्वीरों में तृप्ति के साथ एप्पल के सीईओ जॉन टर्नस और सिंगर एपी ढिल्लों भी दिख रहे हैं. एक्ट्रेस रेड ब्लेजर के साथ मैचिंग टॉप और डेनिम पहने दिख रही हैं. उनका ये लुक काफी स्टाइलिश लग रहा था. वहीं सिंगर ग्रे जैकेट और जॉन टर्नस डार्क ब्लू कलर की जैकेट में नजर आए. तस्वीर में तृप्ति, जॉन टर्नस और एपी ढिल्लों आपस में बातचीत करते दिख रहे हैं. (तस्वीर: तृप्ति डिमरी इंस्टाग्राम)

तृप्ति डिमरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें फिल्म ‘मां बहन’ में देखा गया था. इससे पहले वो विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में भी नजर आई थीं. (तस्वीर: तृप्ति डिमरी इंस्टाग्राम)

उनकी अपकमिंग फिल्मों में संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ शामिल है. इसमें वो प्रभास के साथ दिखाई देंगी. ये फिल्म 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. (तस्वीर: तृप्ति डिमरी इंस्टाग्राम)