‘दृश्यम 3’ एक्ट्रेस श्रिया सरन ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, व्हाइट ड्रेस में शेयर की तस्वीरें
दृश्यम फेम एक्ट्रेस श्रिया सरन ने व्हाइट सैटिन आउटफिट में सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें श्रिया का बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार देखने को मिल रहा है.
Shriya Saran Photos: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रिया सरन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं. 10 सितंबर 2026 को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें उनका बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है.
ड्रेस के साथ जूलरी की बात करें तो, श्रिया ने अपने लुक को स्टेटमेंट ईयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स के साथ कंप्लीट किया है. उन्होंने बालों को हल्का मेसी अपडू लुक दिया है, जिसमें चेहरे पर आती कुछ लटें उनके लुक को और खूबसूरत बना रही हैं. एक तस्वीर में श्रिया खुलकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं.
वहीं कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस खड़ी होकर पोज देती दिखाई दे रही हैं. सारी तस्वीरों में एक्ट्रेस कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश दिख रही हैं. श्रिया का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' के ट्रेलर लॉन्च के मौका का है.
बीते रोज़ गोवा में 'दृश्यम 3' का मेगा ट्रेलर लॉन्च इवेंट था. इसमें श्रिया के अलावा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और निर्देशक-निर्माता भी पहुंचे थे. फिल्म में अजय देवगन, तब्बू, जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं. ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है.



