यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी, हजरतगंज थाने में दी गई तहरीर
यूपी कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है. उनके पीआरओ ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी है.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर को जान से मारने की धमकी दी गई है. बताया जा रहा है कि उन्हें यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है. धमकी के लिए करणी सेना बलिया की सोशल मीडिया आईडी इस्तेमाल की गई है. मामले को लेकर मंत्री ओम प्रकाश राजभर के पीआरओ ने लखनऊ में थाना हजरतगंज में तहरीर दी गई है.
स्टोरी अपडेट हो रही है…



