IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक के दम पर इंडिया ए ने हासिल की सबसे तेज जीत, टूटा 23 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी के दोहरे शतक के दम पर इंडिया ए ने हासिल की सबसे तेज जीत, टूटा 23 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Asia Cup Rising Stars के 11वें मुकाबले में इंडिया ए ने यूएई को 7 विकेट से हरा दिया. वैभव सूर्यवंशी ने दोहरा शतक लगाकर प्लेयर ऑफ द मैच हासिल किया.

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने कहर बरपा दिया. 15 साल के इस बल्लेबाज ने यूएई के खिलाफ सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर इंडिया ए को तूफानी जीत दिलाई. यूएई ने 50 ओवर में 249 रन बनाए, जवाब में इंडिया ए ने ये लक्ष्य महज 14.2 ओवर में हासिल किया. ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. लिस्ट ए क्रिकेट में पहली बार किसी टीम ने 200 प्लस रनों का लक्ष्य इतनी कम गेंदों पर जीता है. इंडिया ए ने 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, साल 2003 में लाहौर में पैटरंस कप में Allied Bank Ltd ने 20 ओवर में 200 प्लस रन का लक्ष्य हासिल किया था.

वैभव सूर्यवंशी का तूफान

वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए सबसे तेज शतक, 150 रन और दोहरा शतक जमाया. 15 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया जिसमें 8 छक्के शामिल थे. इसके बाद सूर्यवंशी 28 गेंदों में शतक तक पहुंच गए जो कि लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैगर्क का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके बाद सूर्यवंशी ने 40 गेंदों में उन्होंने 150 रन ठोके. वैभव ने इसके बाद अगली 12 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिया. उन्होंने 52 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.