Vivo X300 Ultra Alternatives; 2 लाख के चाइनीज फोन की जगह खरीदें ये 5 दमदार फोन, नहीं होगा पछतावा
Vivo X300 Ultra Alternatives: वीवो ने अपने सबसे दमदार फोन Vivo X300 Ultra को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत भारत में 2 लाख रुपये तक (लैंस किट के साथ) जाती है. Vivo X300 Ultra में 200MP कैमरा, 6600mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर जैसे फीचर्स जरूर मिलते हैं, लेकिन इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. लेकिन हर यूजर इतना खर्च करना सही नहीं मानता. करीब 2 लाख रुपये तक पहुंचने वाली कीमत में कई दूसरे स्मार्टफोन भी मौजूद हैं जो बेहतर या बराबरी के फीचर्स देते हैं. ऐसे में अगर आप इस बजट में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस लिस्ट में एपल से लेकर सैमसंग और अन्य कैमरा फोन के ऑप्शन भी हैं. चलिए देखते हैं लिस्ट...
- iPhone 17 Pro Max: आईफोन 17 प्रो मैक्स उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प है जो परफॉर्मेंस और कैमरा दोनों चाहते हैं. इसमें 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में A19 Pro चिप दी गई है जो स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. कैमरा सेटअप में 48MP का ट्रिपल कैमरा सिस्टम है जिसमें 8x ऑप्टिकल क्वालिटी जूम मिलता है. बैटरी भी इसकी खासियत है जो 39 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है. 40W फास्ट चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट इसे और बेहतर बनाता है. इसकी भारत में कीमत 1,49,900 रुपये है. (Image-Apple)
- Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा 5G उन लोगों के लिए सही है जो एडवांस टेक्नोलॉजी और सिक्योरिटी चाहते हैं. इसमें 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर के साथ आता है. यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है जो तेज AI परफॉर्मेंस देता है. कैमरा सेटअप में 200MP का मेन सेंसर और मल्टीपल टेलीफोटो लेंस दिए गए हैं. इसमें कुल 5 कैमरा लैंस मिलते हैं. इसके अलावा फोन में दमदार AI फीचर्स का भी सपोर्ट है. 5000mAh बैटरी और 60W फास्ट चार्जिंग इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बैलेंस बनाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 1,30,999 रुपये है.(Image-Samsung)
- Oppo Find X9 Ultra: ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा फोटोग्राफी और बैटरी दोनों के लिए एक मजबूत विकल्प है. इसमें 200MP का मेन कैमरा और 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो प्रोफेशनल कैमरा जैसा अनुभव देता है. फोन में 6.82 इंच AMOLED डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें 7050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर इसे तेज और स्मूथ बनाता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,09,990 रुपये है. (Image-Oppo)
- Xiaomi 17 Ultra: शाओमी 17 अल्ट्रा उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो कैमरा पर ज्यादा फोकस करते हैं. इसमें Leica के साथ बनाया गया कैमरा सिस्टम है और 1 इंच सेंसर मिलता है. 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स ब्राइटनेस देता है. इसमें 6000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है. इसकी शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये है. (Image-Xiaomi)
- iPhone 17 Pro: आईफोन 17 प्रो उन यूजर्स के लिए है जो छोटे साइज में प्रीमियम फोन चाहते हैं. इसमें 6.3 इंच की डिस्प्ले और A19 Pro चिप मिलती है. फोन में 12GB RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाती है. कैमरा में 48MP का ट्रिपल सेटअप है और फ्रंट में 24MP का कैमरा दिया गया है. यह फोन प्रो लेवल वीडियो और फोटो के लिए जाना जाता है. इसकी कीमत भी Pro Max के मुकाबले कम है, जिससे यह ज्यादा किफायती विकल्प बन जाता है. इसकी शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है. (Image-Apple)
- Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा 5G एक ऐसा विकल्प है जो परफॉर्मेंस, कैमरा और फीचर्स का बैंलेस देता है. इसमें Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में S Pen का सपोर्ट भी मिलता है. 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले और एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग इसे आउटडोर में बेहतर बनाती है. 200MP का कैमरा और AI फीचर्स फोटो एडिटिंग को आसान बनाते हैं. 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग इसे भरोसेमंद बनाते हैं. इसे फिलहाल 99,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो इस कीमत में काफी दमदार ऑप्शन बन जाता है. (Image-Samsung)










