World Television Day: संजू की जादुई पेंसिल से करिश्मा के रोबोट दुनिया तक, बचपन की यादें ताजा कर देंगे ये टीवी शो

World Television Day: संजू की जादुई पेंसिल से करिश्मा के रोबोट दुनिया तक, बचपन की यादें ताजा कर देंगे ये टीवी शो

वैसे तो कई सारे शो लोगों को एंटरटेन करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ शोज ऐसे हैं, जिनसे उनकी खास यादें जुड़ी हुई हैं. इन्हीं में से आइए कुछ शोज को वर्ल्ड टेलीविजन डे पर याद करते हैं.

टेलीविजन पर कई ऐसे शो है, जो 90 के दशक और 2000 की लोगों के लिए आज भी एक अच्छी याद के तौर पर शामिल हैं. 21 नवंबर को दुनियाभर में टेलीविजन डे मनाया जाता है, आइए ऐसे मौके पर कुछ खास पुराने शो को याद किया जाए.

वैज्ञानिक टाटा एक रोबोट बच्ची करिश्मा बनाता है, जिसे झनक शुक्ला ने बेहद मासूमियत और भावुकता के साथ निभाया था. 'करिश्मा का करिश्मा' इस शो ने विज्ञान और भविष्य की चमक बच्चों तक पहुंचाई.

'शरारत' तीन पीढ़ियों की जादुई चाची-नानी वाली फैमिली कहानी है, जिसमें फरीदा जलाल, श्रुति सेठ और पूनम नरुला जैसे और भी कलाकार शामिल थे. ये शो लोगों ने काफी पसंद किया था, आज भी कल लोगों का बचपन इससे जुड़ा हुआ है.

संजू की जादुई पेंसिल को कोई कैसे ही भूल सकता है, 'सका लका बुम-बुम' में इस पेंसिल से कई गजब के कारनामे दिखाए गए हैं. ये शो लगभग चार साल तक बच्चों को अपनी कल्पना की उड़ान में ले जाने का काम कर चुका