आज की ताजा खबर LIVE: मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार में आज से मायावती की एंट्री, दो रैलियां करेंगी संबोधित

आज की ताजा खबर LIVE: मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार में आज से मायावती की एंट्री, दो रैलियां करेंगी संबोधित

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में तकरीबन 10 दिन ही बचे हैं और मायावती चुनाव प्रचार को निकल रही हैं. अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत वो आज से एमपी से कर रही हैं. आज वो दो रैलियों को संबोधित करेंगी. उनकी पहली सभा अशोक नगर जिले में हैं, जबकि दूसरी चुनावी सभा निवाड़ी में है. वहीं, […]

LIVE NEWS & UPDATES

  • 06 Nov 2023 01:00 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के चुनाव से पहले प्रचार समाप्त

    छत्तीसगढ़ चुनाव: 7 नवंबर को पहले चरण के चुनाव से पहले प्रचार समाप्त, सुरक्षा कड़ी.

  • 06 Nov 2023 12:28 AM (IST)

    जेल से भागने के बाद पूर्व जुंटा नेता को दोबारा गिरफ्तार

    गिनी: रक्षा मंत्रालय का कहना है कि जेल से भागने के बाद पूर्व जुंटा नेता को दोबारा पकड़ लिया गया.

  • 06 Nov 2023 12:14 AM (IST)

    मलेशिया के विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्द कादिर भारत यात्रा पर पहुंचे

    दिल्ली: मलेशिया के विदेश मंत्री जाम्ब्री अब्द कादिर विदेश मंत्री के रूप में अपनी पहली भारत यात्रा पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

  • 06 Nov 2023 12:03 AM (IST)

    आज मध्य प्रदेश के चुनाव मैदान में उतरेंगी मायावती

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में आज से बसपा सुप्रीमो मायावती की एंट्री होने जा रही है. मायावती आज दो रैलियों को संबोधित करेंगी. बीजेपी-कांग्रेस और समाजवादी पार्टियों के मैदान में उतरने के बाद भी मायावती अभी तक प्रचार से दूर थीं.

Published On - Nov 06,2023 12:02 AM