आज की ताजा खबर: संसद में जबरदस्त हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

आज की ताजा खबर: संसद में जबरदस्त हंगामा, राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

आज लोकसभा में तीन आपराधिक कानून संशोधन विधेयकों को गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे. पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की कोरोना से जल्द रिकवरी की कामना की. केरल में कोरोना के 111 नए मामलों की पुष्टि, अब तक 1600 ज्यादा केस रिपोर्ट हुए. जैकलीन फर्नांडीज ने ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के […]

LIVE NEWS & UPDATES

  • 19 Dec 2023 11:53 AM (IST)

    लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित

    सांसदों के निलंबन को लेकर आज संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ. इस कारण लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

  • 19 Dec 2023 11:51 AM (IST)

    निलंबित विपक्षी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन

    निलंबित विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

  • 19 Dec 2023 10:59 AM (IST)

    केजरीवाल से डरती है भाजपा, सांसद नहीं लोकतंत्र सस्पेंड हुआ है- चड्ढा

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आज इस देश में कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है. आज अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भाजपा ज्वाइन कर लें तो बरी हो जाएंगे. महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ. चड्ढा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से भाजपा डरती है. सांसद नहीं लोकतंत्र सस्पेंड हुआ है. चड्ढा ने कहा कि सोते जागते उनके सपने में अरविंद केजरीवाल ही आते हैं.

  • 19 Dec 2023 10:54 AM (IST)

    केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM स्टालिन से की मुलाकात

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु भवन में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की.

  • 19 Dec 2023 10:46 AM (IST)

    20 साल पुराने राशन घोटाला मामले में भाजपा नेता को 5 साल की जेल

    20 साल पुराने राशन घोटाला मामले में मंदसोर के भाजपा नेता राजेंद्र सिंह गौतम उनकी पत्नी योगेश देवी और जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार के तात्कालिक सीईओ महमूद मंसूरी सहीत 11 लोगों को मंदसोर न्यायालय ने 5-5 साल की सजा व 4.51 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है.

  • 19 Dec 2023 10:01 AM (IST)

    पार्लियामेंट में संसदीय दल की बैठक, पीएम मोदी समेत कई नेता मौजूद

    पार्लियामेंट के लाइब्रेरी बिल्डिंग में संसदीय दल की बैठक चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद हैं. पीएम मोदी संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे.

  • 19 Dec 2023 09:57 AM (IST)

    राजस्थान: जैसलमेर में BSF जवान ने की आत्महत्या, अपनी ही रिवाल्वर से मारी गोली

    राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ जवान ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी ही रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली. यह जवान किशनगढ़ से लगते इंडो पाक बार्डर पर तैनात था. मृतक जवान मोहिम मुल्ला पश्चिमी बंगाल का रहने वाला था. जवान के आत्महत्या के कारणों के बारे मे अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

  • 19 Dec 2023 09:35 AM (IST)

    कोरोना खतरे को लेकर कर्नाटक में 60 से ऊपर वालों के लिए मास्क अनिवार्य

    देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है. इसके खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है. बता दें कि कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 ने दुनिया में दहशत फैला दी है. भारत में भी केरल में एक महिला के इस वैरिएंट से संक्रमित होने की बात सामने आई है.

  • 19 Dec 2023 09:14 AM (IST)

    असम: डेमाजी के एक गोदाम में लगी भयानक आग, लाखों की संपत्ति खाक

    असम: डेमाजी के जोनाई मिगोम डोलुंग इलाके में एक गोदाम में आग लग गई. इस भयानक आग की वजह से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई. मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

  • 19 Dec 2023 08:52 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल: हावड़ा के रानीहाटी में पेपर मिल में लगी भीषण आग

    पश्चिम बंगाल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. हावड़ा के रानीहाटी इलाके में एक पेपर मिल में भीषण आग लग गई है. आग बुझाने का काम जारी है. घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी की प्रतिक्षा है.

  • 19 Dec 2023 08:24 AM (IST)

    INDIA गठबंधन की बैठक से पहले स्टालिन से मिलेंगे केजरीवाल

    आज होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात करेंगे. सुबह 10:00 बजे दोनों नेताओं की मुलाकात होगी. गठबंधन की बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं.

  • 19 Dec 2023 08:02 AM (IST)

    तमिलनाडु के बारिश का कहर जारी, कई इलाकों में जलभराव

    तमिलनाडु के बारिश का कहर जारी है. भारी बारिश के कारण थूथुकुडी शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव देखा गया. आम जनजीवन प्रभावित हुआ.

  • 19 Dec 2023 07:37 AM (IST)

    गांसु में राहत बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर 100 से ज्यादा एम्बुलेंस तैनात

    गांसु में भूकंप से भारी तबाही के बाद घटनास्थल पर 33 एम्बुलेंस और 173 मेडिकल स्टाफ को भेजा गया है. किंघई प्रांत ने घटनास्थल पर बचाव अभियान चलाने के लिए 68 एम्बुलेंस और 40 से अधिक विशेषज्ञों को भेजा है. बता दें कि गांसु में अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत बचाव कार्य जारी है.

  • 19 Dec 2023 07:34 AM (IST)

    चीन में भूकंप से तबाही, राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिया हर संभव मदद का आश्वासन

    चीन के गांसु में आए भूकंप से तबाही मची हुई है. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि खोज, बचाव, राहत कार्य जारी है. लोगों को सभी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

  • 19 Dec 2023 05:50 AM (IST)

    चीन में आए भूकंप में कम से कम 95 लोगों की मौत

    उत्तर-पश्चिमी चीन में आए भूकंप में गांसु और किंघई प्रांतों में कम से कम 95 लोग मारे गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के हवाले से एपी की रिपोर्ट के अनुसार, 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं

  • 19 Dec 2023 04:47 AM (IST)

    चीन के गांसु प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप; 8 की मौत

    चीन: गांसु प्रांत में 6.2 तीव्रता का भूकंप; 8 की मौत.

  • 19 Dec 2023 02:35 AM (IST)

    एसएफआई के विरोध प्रदर्शन पर बिफरे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

    तिरुवनंतपुरम: कालीकट यूनिवर्सिटी में अपने खिलाफ एसएफआई के विरोध प्रदर्शन पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मुझ पर तीन बार हमला हुआ. फिर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया. पहले दो स्थानों के बारे में क्या जहां उन्होंने मेरी कार को टक्कर मारी थी, क्या किसी को गिरफ्तार किया गया है? और तीसरी जगह जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया क्योंकि मैं कार से बाहर निकला था. मैंने देखा कि इन लोगों को पुलिस जीप में लाया गया था और उन्हें पुलिस प्रमुखों के पीछे धकेल दिया गया था और वे आठ से अधिक व्यक्ति थे. अन्य लोगों को भागने की अनुमति दी गई, केवल 8 लोगों को हिरासत में लिया गया. वे चाहते हैं कि मैं इसकी रिपोर्ट करने के लिए कुछ करूं. वे कुछ कठोर मांग कर रहे हैं, जिसके लिए मैं उन्हें बाध्य नहीं करूंगा.

  • 19 Dec 2023 01:40 AM (IST)

    चीन के गांसु में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

    उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 तीव्रता रही.

  • 19 Dec 2023 12:46 AM (IST)

    सहारनपुर में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग

    उत्तर प्रदेश के सहारनपुर इलाके में एक मिल के लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई. अधिक विवरण की प्रतीक्षा है.

  • 19 Dec 2023 12:08 AM (IST)

    भारतीय सेना ने थूथुकुडी से बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाया

    तमिलनाडु: भारतीय सेना ने थूथुकुडी के वासवप्पापुरम इलाके से बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाया.

  • 19 Dec 2023 12:01 AM (IST)

    गाजियाबाद में कपड़ा फैक्टरी में लगी आग, दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर

    गाजियाबाद के मोहन नगर औद्योगिक फैक्टरी साइट-2 में एक रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी में सोमवार शाम भीषण आग लग गई. पुलिस को जानकारी दी गई कि साई फैब्रिकेशन रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई है और वहां मौजूद छह मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है. जान बचाकर भागने की कोशिश में उनमें से एक को चोट लग गई है. मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि गर्मी के कारण फैक्टरी की एक दीवार में दरार आ गई. आग बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियों को लगाया गया है.

आज लोकसभा में तीन आपराधिक कानून संशोधन विधेयकों को गृह मंत्री अमित शाह पेश करेंगे. पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज की कोरोना से जल्द रिकवरी की कामना की. केरल में कोरोना के 111 नए मामलों की पुष्टि, अब तक 1600 ज्यादा केस रिपोर्ट हुए. जैकलीन फर्नांडीज ने ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले के खिलाफ दिल्ली HC में याचिका दायर की. AI से आवाज निकाल कर ठगी का पहला मामला लखनऊ में दर्ज, 45 हजार रुपये की हुई ठगी. गाजियाबाद के मोहन नगर औद्योगिक फैक्टरी साइट-2 में एक रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी में सोमवार शाम भीषण आग लग गई. पुलिस को जानकारी दी गई कि साई फैब्रिकेशन रेडीमेड कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई है और वहां मौजूद छह मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है.देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर का यहां अपडेट पढ़ें

Published On - Dec 19,2023 12:00 AM