AI लगाएगा कंटेंट का ‘तड़का’, सफलता की ऊंचाईयों छूएगा मुकेश अंबानी का JioHotstar

AI लगाएगा कंटेंट का ‘तड़का’, सफलता की ऊंचाईयों छूएगा मुकेश अंबानी का JioHotstar

रिलायंस और डिज्नी का स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioStar का महाभारत: एक धर्मयुद्ध की शानदार सफलता के बाद अब कंपनी एआई कंटेंट पर फोकस बढ़ाने पर जोर दे रही है. कंपनी इस काम के लिए 80 एआई इंजीनियर को भी हायर कर रही है, साथ ही कंपनी कई एआई प्रोजेक्टस पर काम कर रही है.

AI का जमाना है भाई तो भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी का स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar कैसे पीछे रह सकता है, रिलायंस इंडस्ट्रीज और Disney के सपोर्ट वाले मीडिया और स्ट्रीमिंग वेंचर JioStar अब JioHotstar प्लेटफॉर्म पर AI से बने कंटेंट को बड़े पैमाने पर बढ़ाने की तैयारी कर रहा है. AI से बने शो महाभारत: एक धर्मयुद्ध की सफलता के बाद कंपनी ने ये बड़ा फैसला लिया है. कंपनी के इस प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब कंपनी का मकसद एआई एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स का एक बड़ा पोर्टफोलियो बनाना है, इनमें टीवी शो और फिल्में और शॉर्ट ड्रामा शामिल हैं. एआई कंटेंट लोगों को पसंद आ रहा है, इससे कंपनी को दर्शकों के लिए ज्यादा कंटेंट बनाने में मदद मिलेगी, साथ ही इससे प्रोडक्शन खर्च भी कम हो सकता है.

JioStar के निर्माताओं की प्लानिंग AI जेनरेटेड प्रोग्राम्स को बनाने की है,इसमें राइटिंग, एनीमेशन, वॉयस जेनरेशन, एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन शामिल है. कंपनी लगभग 80 एआई इंजीनियरों और विशेषज्ञों को काम पर रखकर एआई क्षमताओं को बढ़ाने की भी योजना बना रही है.

AI Projects पर चल रहा है काम

महाभारत: एक धर्मयुद्ध की सफलता ने इस बात को साबित कर दिया कि AI जेनरेटेड कंटेंट लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस शो को पहले दिन में प्लेटफॉर्म के औसत से दोगुने से ज्यादा बार देखा गया है. ब्लूमबर्ग से बात करने वाले सूत्रों ने बताया कि JioStar अभी AI से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है. नया प्रोजेक्ट हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण महाकाव्यों में से एक, रामायण के पूज्य वानर देवता हनुमान पर है.

इस साल के शुरुआत में, JioStar ने अनुभवी अमेरिकी पटकथा लेखक और निर्माता स्टीफन बुगाज को जेनरेटिव AI कंटेंट रणनीति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था. उनकी टीम अभी टैलेंट की तलाश में है और एआई के क्षेत्र में ज्यादा कंटेंट तैयार करने के प्रयासों को बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 8GB तक रैम

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More