अहमदाबाद प्लेन क्रैश: हादसे में बचाव का मौक नहीं मिला, DNA टेस्ट के बाद मौत के आंकड़े आएंगे: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. इस हादसे से पूरा देश सदमे में है. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया लेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों से डीएनए नमूने की जांच होगी. गुजरात में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय विमान दुर्घटना के पीड़ितों का डीएनए परीक्षण करेंगे.
अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम को दुर्घटनास्थल का दौरा किया. अमित शाह ने घायलों से मुलाकात की, जिनमें एक घायल व्यक्ति भी शामिल है, जो आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुए दुर्भाग्यपूर्ण विमान AI171 का एकमात्र जीवित बचा यात्री प्रतीत होता है. इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि हादसे में बचाव का मौका नहीं मिला. डीएनए टेस्ट के बाद मौत के आंकड़े सामने आएंगे.
उन्होंने कहा कि विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंंबर सवार थे. एक बचे हुए जो यात्री है, उनसे मैं मिलके आया हूं. विमान में सवा लाख लीटर इंधन था और यहां के तापमान बहुत ज्यादा था. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई.
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.



