Ayesha Khan: अल्लेप्पी में आयशा खान ने मनाया ओणम का त्योहार, साउथ इंडियन लुक ने जीता दिल

Ayesha Khan: अल्लेप्पी में आयशा खान ने मनाया ओणम का त्योहार, साउथ इंडियन लुक ने जीता दिल

Ayesha Khan: धुरंधर के 'शरारात' गाने से मशहूर हुईं आयशा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ने अब इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो साउथ इंडियन लुक में नजर आ रही हैं.

आयशा खान अपनी एक्टिंग और डांस के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी फैंस की फेवरेट हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ अपडेट देती रहती हैं. इस बार आयशा ने ओनम की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं.

आयशा ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें वो ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ एक्ट्रेस ने हाथों और बालों में गजरा भी लगाया हुआ है और माथे पर बिंदी लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया है.

कुछ तस्वीरों में आयशा गाऊ माता को प्यार करती हुई भी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा है- ओनम संध्या. आयशा की तस्वीरों पर फैंस भी अपना दिल हार बैठे हैं औऱ कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी भेज रहे हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आयशा खान कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' में नजर आई थीं. वहीं, खबरों के मुताबिक अब वो सनी देओल की एक्शन फिल्म जाट में नजर आने वाली हैं.