BB 20 के Legacy Video ने फिर ताजा की सिद्धार्थ-शहनाज की यादें, फैंस बोले- आज भी दिल दुखता है
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 शुरु हो गया है. ये 20वां सीजन हर किसी के लिए बेहद खास है. इसको और खास बनाते हुए बिग बॉस ने अपने 20 साल के सफर को दिखाया, जिसमें सिद्धार्थ-शहनाज की झलक ने सभी को रुला दिया.
बिग बॉस 20 को शुरू हुए अभी सिर्फ एक हफ्ता ही हुआ है. लेकिन एक एपिसोड ने घरवालों से लेकर दर्शकों तक सभी को भावुक कर दिया है. दरअसल, 9 सितंबर को ऑनएयर हुए एपिसोड में बिग बॉस के 20 साल के सफर को एक वीडियो के जरिए दिखाया गया. इसमें अब तक के कई आइकोनिक कंटेस्टेंट्स की झलक देखने को मिली, जिन्होंने अपनी अलग पर्सनैलिटी से दर्शकों का दिल जीता था. बिग बॉस की इस लेगेसी वीडियो में अब तक के सबसे फेवरेट कपल सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के भी मोमेंट दिखाए गए. ‘सिडनाज’से जुड़े कई पुराने और यादगार पल देखकर न सिर्फ घरवाले बल्कि दर्शक भी इमोशनल हो गए.
जी हां, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की साथ वाली झलकियों ने फैंस को भावुक कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद कई BB और SidNaaz फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात शेयर की और बताया है कि कैसे इन पलों को देखकर उनकी आंखे नम हो गईं. चलिए जानते हैं फैंस ने कैसे-कैसे रिएक्शन दिए हैं.
ये भी पढ़ें: डांस में आप जीरो होजब कैटरीना कैफ को डांस छोड़ने की मिली थी सलाह, कोरियोग्राफर ने बताया किस्सा
सिद्धार्थ-शहनाज की पुरानी यादें देख भावुक हुए फैंस
एक फैन ने लिखा, मैं इसके लिए तैयार नहीं हूं. मैं अपने दोनों को फिर से साथ देखने के लिए तैयार नहीं हूं… आज भी दर्द होता है और हमेशा होता रहेगा. मैं पहले से ही रो रही हूं… बिग बॉस, आपको ऐसा क्यों करना था?
एक अन्य फैन ने लिखा कि इतने सालों बाद फिर से SidNaaz हैशटैग इस्तेमाल करने का मौका मिला है. उसने कहा कि लोग कुछ भी कहें, लेकिन SidNaaz हमेशा एक खास और कभी न भुलाया जाने वाला एहसास रहेगा. शहनाज को देखकर वह मुस्कुराएगा और सिद्धार्थ को उनके अंदाज में देखकर गर्व महसूस करेगा. फैन ने आगे कहा कि कई सालों बाद वह इस वीडियो की वजह से फिर रोने वाला है और इसके लिए बिग बॉस को धन्यवाद दिया.
#SidharthShukla I feel very proud of today. I have cried a lot more than that. Life time #SidHearts



