Batwara 1947: पाकिस्तान मेरी मौसी है… सनी देओल ने ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में पिता को याद कर बताई ऐसी बात, अब हो गए ट्रोल

Batwara 1947: पाकिस्तान मेरी मौसी है… सनी देओल ने ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में पिता को याद कर बताई ऐसी बात, अब हो गए ट्रोल

Batwara 1947: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म के प्रमोशंस जारी है और बीते दिन पटना में एक इवेंट हुआ था. जहां सनी देओल ने पिता का एक ऐसा किस्सा बताया कि ट्रोल हो गए.

Batwara 1947: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने फैन्स का दिल जीत लिया. वजह है कि फिल्म में एक्शन के अलावा डाला गया वो इमोशनल एंगल, जिसने सबको खुश कर दिया है. वैसे तो सनी पाजी के लिए राह आसान नहीं होने वाली है, क्योंकि 14 अगस्त को उनकी बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से टक्कर होगी. फिल्म का सनी देओल लगातार प्रमोशंस कर रहे हैं. उनके साथ फिल्म में प्रीति जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, करण देओल और शबाना आजमी भी काम कर रही हैं. पर फिलहाल वो प्रोड्यूसर्स के साथ ही प्रमोशनल इवेंट में दिख रहे हैं. हाल ही में पटना इवेंट में एक्टर ने पिता धर्मेंद्र को याद कर एक बयान दे दिया. जहां वो बोलते हैं- ”इंडिया मेरी मां है, और पाकिस्तान मेरी मौसी है.” अब इस बयान को लेकर सनी देओल ट्रोल हो गए हैं. जानिए लोगों ने क्या कुछ बोल दिया है?

सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में भारत-पाकिस्तान पर बेस्ड एक कहानी दिखाई जा रही है. जो पॉजिटिव स्टोरी है और खुद सनी देओल एक मुस्लिम कैरेक्टर को निभाते हुए नजर आ रहे हैं. अब जैसे ही पटना प्रमोशंस के दौरान एक्टर से पड़ोसी देश के बारे में पूछा गया. तो उन्होंने अपने पिता और मशहूर एक्टर धर्मेंद्र की एक पॉपुलर लाइन याद करते हुए ”पाकिस्तान को अपनी ”मौसी” कहा. इस दौरान एक्टर ने क्लियर किया कि फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में नहीं हुई है.

भारत-पाकिस्तान को लेकर क्या बोल गए एक्टर?

भारत और पाकिस्तान के बीच पॉलिटिकल टेंशन को लेकर सनी देओल बोलने से बचते हुए दिखे. हालांकि, दोनों देशों के इतिहास को उन्होंने याद करते हुए कहा कि- ”हम महसूस करते हैं कि बातें नहीं करते क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था. जैसे पापा ने कहा कि ये मेरी मां है और वो मेरी मौसी है, ये तो आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं. हम सब एक तरह से हैं, तो जुड़े हुए हैं कहीं न कहीं से.”

साथ ही सनी पाजी ने आगे बताया कि वो पॉलिटिकल चर्चाओं से क्यों बचते रहते हैं. एक्टर ने कहा कि- ”मैं उन सब में ज्यादा जाना नहीं चाहता लेकिन हम एक्टर हैं, हम मेकर्स हैं. हम कहानियां चुनते हैं और कहानियां बनाते हैं. उसको फिर हम यहां वहां, उसको पॉलिटिकली नहीं ले जाते और न जाना चाहते हैं. इसलिए मैं उस सबकी बात ही नहीं करूंगा.”

अब लोगों ने क्या कहा?

सनी देओल के इस बयान पर लोगों ने उनकी खूब आलोचना की. एक ने लिखा- पूरा बॉलीवुड ऐसा ही है, क्या आपने परेश रावल के हाल के इंटरव्यू देखे हैं? तो दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे एक्टर्स से नफरत है जो असलियत से बहुत दूर रहते हैं! क्या उन्हें इंडिया और पाकिस्तान के बीच पॉलिटिकल हालात के बारे में पता नहीं है? तो किसी ने लिखा- वह इससे बच सकते हैं लेकिन कॉन्ट्रोवर्सी को गले लगा लिया.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More