Fauzi: रिलीज से 4 महीने पहले ‘फौजी’ बने प्रभास की बड़ी तैयारी शुरू, 1 महीने तक देंगे ‘अग्निपरीक्षा’, कितना बचा है शूट?

Fauzi: रिलीज से 4 महीने पहले ‘फौजी’ बने प्रभास की बड़ी तैयारी शुरू, 1 महीने तक देंगे ‘अग्निपरीक्षा’, कितना बचा है शूट?

Prabhas: प्रभास की इस साल की शुरुआत में एक पिक्चर रिलीज हुई थी, तो अब 3 दिसंबर को 'फौजी' आएगी. फिल्म का काम अबतक पूरा नहीं हुआ है और प्रभास फिर से सेट पर लौट चुके हैं.

Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास फिर से वापसी को तैयार हैं. यूं तो इस साल की शुरुआत में उनकी ‘द राजा साब’ रिलीज हुई थी, पर बॉक्स ऑफिस पर पिक्चर बुरी तरह पिट गई थी. उसके बाद से ही अगली पिक्चर का इंतजार किया जा रहा है. हाल ही में एक्टर ने ‘फौजी’ की रिलीज डेट का ऐलान किया है. 3 दिसंबर को पिक्चर रिलीज होगी, जिसका अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो सकता है. प्रभास का कुछ वक्त पहले ही खूनम खून वाला एक लुक सामने आया था, जिसमें फिल्म की कहानी का थोड़ा बहुत हिंट भी मिला था. खैर, इन सबके बीच पिक्चर को लेकर अपडेट सामने आया है कि प्रभास एक बार फिर ‘फौजी’ के सेट पर वापस लौट गए हैं. साथ ही जल्द ही कुछ अहम हिस्सों का शूट करते दिखेंगे.

हाल ही में तेलुगु 360 डॉट कॉम पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि प्रभास ब्रेक पर थे और छोटी सी छुट्टियों के लिए इटली गए थे. लेकिन अब वो वापस आ गए हैं और सबसे पहले ‘फौजी’ के सेट पर लौटे हैं. वहीं, एल्युमीनियम फैक्ट्री में एक बड़ा सेट बनाया गया है. कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगस्त महीने में बिना किसी ब्रेक के जारी रहेगी. गले एक महीने का समय ‘फौजी’ के लिए एक्टर ने पहले ही दे दिया है. साथ ही ‘फौजी’ की शूटिंग का वो अहम हिस्सा शूट करते दिखेंगे. देखना होगा कि फिल्म का काम मेकर्स कितनी जल्दी कंप्लीट करते हैं?

‘फौजी’ का कितना शूट पूरा हो गया है?

हाल ही में इसी रिपोर्ट से पता लगा कि प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की जल्द से जल्द शूटिंग पूरी करने के लिए डेडलाइन पर काम किया जा रहा है. प्रभास ने भी शूटिंग पूरी होने तक ‘फौजी’ के लिए तारीखें तय कर दी हैं. दरअसल फिल्म की शूटिंग का लगभग 50 दिन का काम बाकी है. लेकिन प्रभास के हिस्से की शूटिंग सबसे पहले पूरी की जाएगी. ‘फौजी’ में प्रभास के अपोजिट इमानवी बतौर फीमेल लीड के तौर पर काम कर रही हैं. ऐसी चर्चा है कि यह फिल्म आजादी से पहले की कहानी पर बेस्ड हैं, जिसमें फैन्स को भर-भरकर एक्शन देखने को मिलेगा. वहीं, मैत्री मूवी मेकर्स ने ‘फौजी’ में काफी तगड़ा पैसा लगाया है.

प्रभास के खाते में इस पिक्चर के अलावा संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ भी है, जो अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी. एक बार वो फौजी का काम पूरा कर लेंगे, उसके बाद स्पिरिट पर ही आगे बढ़ेंगे. साथ ही ‘कल्कि पार्ट 2’ का भी शूट शुरू हो चुका है, फिलहाल दूसरे एक्टर्स अपने हिस्से का काम कर रहे हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More