‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ने अजय देवगन संग दी सबसे कमाऊ फिल्म, झटके थे 3 नेशनल अवॉर्ड
Om Raut: ओम राउत को 'आदिपुरुष' के लिए ट्रोल किया जाता है. लेकिन आदिपुरुष जैसी महाफ्लॉप फिल्म देने वाले अजय देवगन के साथ 6 साल पहले ब्लॉकबस्टर मूवी दी थी. इस फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे.
Adipurush Director Om Raut: जब से रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से डायरेक्टर ओम राउत सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. इसकी वजह उनकी महाफ्लॉप फिल्म ‘आदिपुरुष’ है. रामायण के शानदार विजुअल्स और प्रेजेंटेशन को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक बार फिर ‘आदिपुरुष’ की तुलना कर रहे हैं और फिल्म के VFX, डायलॉग्स व मेकिंग को लेकर ओम राउत को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि, यही ओम राउत आदिपुरुष से पहले एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म भी बना चुके हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ अवॉर्ड्स में भी शानदार प्रदर्शन किया था. ये फिल्म ओम राउत के करियर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.
आज भले ही ओम राउत का नाम आते ही लोगों को ‘आदिपुरुष’ याद आ जाता है, जिसे खराब VFX, डायलॉग्स और प्रेजेंटेशन की वजह से जमकर ट्रोल किया गया था. लेकिन इससे पहले ओम राउत अजय देवगन संग एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं जिसका नाम है ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’. ये ओम राउत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है जिसने दुनिया भर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इतना ही नहीं, इस फिल्म ने तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे.
ओम राउत की सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवी
‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ 10 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अजय देवगन स्टारर इस ऐतिहासिक एक्शन फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया था. फिल्म में अजय देवगन ने मराठा योद्धा तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया, जबकि सैफ अली खान उदयभान सिंह राठौड़ और काजोल सावित्रीबाई के रोल में नजर आई थीं. फिल्म कोंढाणा किले की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित थी. फिल्म ‘तन्हाजी: द अनसंग वारियर’ को अजय देवगन एफफिल्म्स और टी-सीरीज बैनर के तले बनाया गया था. अजय देवगन और सैफ अली खान ने इस फिल्म में चौथी बार एक साथ स्क्रीन साझा की थी.
बजट और कलेक्शन
करीब 150 से 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 361 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और साल 2020 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हुई. ये अजय देवगन के करियर की 100वीं फीचर फिल्म भी थी, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया था. फिल्म को आज भी ओम राउत के करियर की सबसे बड़ी हिट माना जाता है.
- कलेक्शन- 361 करोड़
- बजट – 150 से 170 करोड़
- कहां देखें – जियो हॉटस्टार
- IMDb रेटिंग – 7.5
सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही नहीं, ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ ने 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी शानदार प्रदर्शन किया. फिल्म ने कुल तीन नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए. अजय देवगन को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला, जबकि फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग व्होलसम एंटरटेनमेंट का सम्मान मिला. इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता.
- बेस्ट एक्टर – अजय देवगन
- बेस्ट पॉपुलर फिल्म – मेकर्स- डायरेक्टर्स
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
फिल्म के निर्माता अजय देवगन, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार थे. इसे अजय देवगन एफफिल्म्स और टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया था. अगर आपने अब तक ये फिल्म नहीं देखी है, तो इसे JioHotstar पर देख सकते हैं. फिल्म को लेकर एक ऐतिहासिक विवाद भी रहा. फिल्म में दिखाया गया कि तानाजी मालुसरे ने उदयभान का वध किया था, जबकि कई ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार तानाजी की वीरगति के बाद मावल सेनापति शेलार मामा ने उदयभान का वध किया था. इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी.




