Nusrat Jahan Birthday: मिस कोलकाता, एक्ट्रेस, फिर बनीं सांसद, ऐसी रही नुसरत जहां की लाइफ
Nusrat Jahan Birthday Special: बंगाली सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि उन्होंने एक्टिंग के अलावा और किस-किस फील्ड में नाम कमाया है?
Nusrat Jahan Birthday Special: बंगाली सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस नुसरत जहां आज अपना 36वां बर्थडे मना रही हैं. अभिनेत्री का जन्म 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में हुआ था. एक्टिंग के अलावा उन्होंने पॉलिटिक्स में भी नाम कमाया है. आइए आज एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनकी लाइफ पर एक नजर डालते हैं.
नुसरत जहां ने मॉडल बनने के बाद एक्टिंग फील्ड में अपने कदम रखे थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म 'शोत्रू' से की थी. ये पिक्चर साल 2011 में रिलीज हुई थी.
शोत्रू से डेब्यू करने के बाद अभिनेत्री को खोका 420, खिलाड़ी और लव एक्सप्रेस जैसी फिल्मों में देखा गया था. लेकिन, उन्हें पहचान मिली थी आइटम नंबर्स से.
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'एक्शन' में उन्होंने 'चिकन तंदूरी' नाम का आइटम सॉन्ग किया था. ये पिक्चर हिट साबित हुई थी और इसमें एक्ट्रेस ने कैमियो भी किया था.
हिट एक्टिंग करियर के बाद नुसरत ने राजनीति में नाम कमाया. 2019 में उन्होंने टीएमसी के टिकट पर पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से चुनाव लड़ा और साढ़े तीन लाख वोटों से जीत दर्ज करके सांसद बनीं.



