भारती सिंह से तेजस्वी-करण तक…टीवी स्टार्स के घर आए गणपति बप्पा, ऐसे किया स्वागत

भारती सिंह से तेजस्वी-करण तक…टीवी स्टार्स के घर आए गणपति बप्पा, ऐसे किया स्वागत

गणेश चुतर्थी की धूम सेलेब्स के घर भी देखने को मिलती है. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी के कई सितारें भी अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं. चलिए जानते हैं इस बार किसने बप्पा का वेलकम किया है.

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही हर तरफ बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. आम लोगों से लेकर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे तक इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. टीवी स्टार्स के घर भी गणपति बप्पा के आगमन की रौनक देखने को मिली है. सितारों ने अपने घरों को सजाया और परिवार के साथ मिलकर बप्पा की पूजा-अर्चना की. सोशल मीडिया पर भी उन्होंने गणपति सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है.

भारती सिंह से लेकर तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा तक कई टीवी सितारों ने अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत किया है. किसी ने पूरे परिवार के साथ पूजा की तो किसी ने बप्पा के सामने हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया है. चलिए आपको भी बताते हैं किन-किन टीवी स्टार्स ने बप्पा का स्वागत किया है.

ये भी पढ़ें: OTT Releases This Week: लस्ट स्टोरीज से वेटिंग है सीजन 1इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या रिलीज हो रहा?

टीवी सितारों ने किया बप्पा का स्वागत

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह जब से मुंबई आई हैं तब से वो गणपति बप्पा का स्वागत अपने घर में करती हैं. इस बार भी भारती बप्पा को घर लाई हैं. उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो गणपति बप्पा को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं.

Bharti इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा भी हर साल अपने घर गणपति बप्पा का स्वागत बड़े जोर-शोर के साथ करते हैं. वैसे तो कपल ने अभी तक इंस्टा पर कोई पोस्ट नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो सामने आई है, जिसमें वो गणपति बप्पा को लेने पहुंचे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

टीवी एक्टर और होस्ट अर्जुन बिजलानी ने भी अपने घर पर बप्पा का ग्रैंड अंदाज में स्वागत किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बप्पा के आगमन की पूरी तैयारी दिखाई गई है. इसके बाद वो अपनी पत्नी के साथ बप्पा के लेने जाते हुए नजर आते हैं. अर्जुन ने पूजा अर्चना कर बप्पा का स्वागत किया है. कैप्शन में लिखा- “आगमन हुआ है हमारे बप्पा का”.

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने भी अपनी दोनों बेटियों के साथ बप्पा का जोरदार स्वागत किया है. इसकी तस्वीरें और वीडियोज भी कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हैं. जिसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘आखिरकार बप्पा आ गए’.

वहीं, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया भी बप्पा को घर लाए हैं. इस बार कपल के लिए ये गणेश चतुर्थी काफी स्पेशल है. क्योंकि दिव्यांका और विवेक के जुड़वा बेटों की ये पहली गणेश चतुर्थी है, जिसे कपल काफी धूमधाम से मना रहा है.

इसके अलावा टीवी के तमाम सेलेब्स ने गणपति का स्वागत किया है, जिसमें धनश्री वर्मा, करण वाही, ऋतविक धनजानी और हंसिका मोटवानी जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More