Samanatha Ruth Prabhu: समांथा रुथ प्रभु ने मनाई पारंपरिक गोद भराई, खास रस्मों की शेयर की झलक
Samanatha Ruth Prabhu: समांथा रुथ प्रभु जल्द ही मां बनने वाली है. एक्ट्रेस ने खुद अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था. अब समांथा की ट्रेडिशनल अंदाज में गोद भराई हुई है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.
Samanatha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपना प्रेगनेंसी फेस एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपना लाइफ अपडेट देती रहती हैं. कुछ दिनों में समांथा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली है.एक्ट्रेस की गोद भराई भी हो गई है, जो पूरे रीति-रिवाजों के साथ पूरी हुई है. इसकी कई तस्वीरें और वीडियोज एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी की हैं. गोद भराई की इन रस्मों में कला आवरण (श्री कल्पम), अभिषेकम और दूसरी धार्मिक रस्में शामिल थीं.
समांथा ने अपने इंस्टाग्राम पर इन रस्मों की कई तस्वीरें शेयर कीं और हर रस्म का खास मतलब भी समझाया. तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि वह हमेशा से अपनी परंपराओं का बहुत सम्मान करती हैं. हो सकता है कि उन्हें हर रस्म का मतलब पूरी तरह समझ न आता हो, लेकिन उन्हें हमेशा लगता रहा है कि मंत्रों की आवाज, जाप से पैदा होने वाली ऊर्जा और पीढ़ियों से चली आ रही इन प्रथाओं के पीछे कुछ गहरा अर्थ जरूर है.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: मुझे टच वच पसंद नहींआसिफ के ताली देने पर भड़कीं उदिती
समांथा की गोद भराई की रस्में
समांथा ने बताया कि जब श्री विद्या उपासक पंडित ने उन्हें हर रस्म के बारे में समझाना शुरू किया, तो उन्हें धीरे-धीरे समझ आया कि यह पूरी पूजा कितनी सोच-समझकर की गई है. हर मंत्र का एक उद्देश्य था, हर चढ़ावे का अपना मतलब था और हर कदम का एक खास महत्व था.
समांथा ने बताया कि कला आवरण (श्री कल्पम) श्री विद्या परंपरा की एक खास रस्म है. इसमें देवी की 94 कलाओं यानी उनके अलग-अलग दिव्य गुणों का सम्मान किया जाता है. होने वाली मां के सात चक्रों के जरिए इन शक्तियों को सम्मान दिया जाता है. पवित्र जल और मंत्रों के जरिए इन केंद्रों को शुद्ध और ऊर्जावान किया जाता है, ताकि चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहे.
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने बताया कि इस रस्म का सबसे भावुक कर देने वाला हिस्सा उनके लिए यह था कि इसमें होने वाली मां को खुद देवी के रूप में देखा जाता है. यानी उस महिला को पवित्र रचनाकार माना जाता है, जिसके जरिए एक नई जिंदगी इस दुनिया में आने वाली है. उनके मुताबिक, यह रस्म गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ-साथ उस महिला के लिए भी आशीर्वाद है, जो मां बनने के साथ खुद का एक नया रूप भी पा रही है.
पीले सूट में लगीं खूबसूरत
लुक की बात करें तो, इस दौरान समांथा ने पीले कलर का अनारकली सूट पहना था. इसके साथ नो मेकअप लुक लिया. वहीं, आगे की रस्मों के लिए एक्ट्रेस येलो कलर की बनारसी साड़ी वियर की, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं.




