Vibe vs Daayra: बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर-प्रीति जिंटा की फिल्मों का क्लैश, जानें ‘वाइब’ और ‘दायरा’ का रनटाइम

Vibe vs Daayra: बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर-प्रीति जिंटा की फिल्मों का क्लैश, जानें ‘वाइब’ और ‘दायरा’ का रनटाइम

Vibe And Daayra Runtime: करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' और प्रीति जिंटा-कुणाल खेमू स्टारर 'वाइब' एक ही दिन (18 सितंबर) रिलीज हो रही हैं. यहां जानिए दोनों फिल्मों का रनटाइम

Vibe And Daayra Runtime: हर हफ्ते नई-नई फिल्मों सिनेमाघरों में लगती रहती हैं. कई बार तो ऐसा होता है कि एक साथ दो-दो फिल्में रिलीज हो जाती हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनका क्लैश हो जाता है. 18 सितंबर को भी दो फिल्मों के बीच क्लैश होने वाला है. पहली फिल्म है करीना कपूर की ‘दायरा’ और दूसरी फिल्म है करीना की ननद सोहा अली खान के पति कुणाल खेमू की ‘वाइब’. कुणाल के साथ प्रीति जिंटा भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं.

‘दायरा’ और ‘वाइब’ दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था. दोनों फिल्मों के रनटाइम से जुड़ी जानाकारी भी सामने आ चुकी है. अगर आप इन दोनों में से किसी भी फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले जान लीजिए कि फिल्म कितनी लंबी है.

‘दायरा’ का रनटाइम

‘दायरा’ एक क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसे डायरेक्ट किया है मेघना गुलजार ने. इस फिल्म का रनटाइम 143.16 मिनट (2 घंटे 23 मिनट और 16 सेकेंड) है. सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है. यानी ये फिल्म सिर्फ 18+ ऑडियंस के लिए ही बनी है. इसमें एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारण भी नजर आने वाले हैं.

‘वाइब’ का रनटाइम

‘वाइब’ एक स्पाई एक्शन कॉमेडी फिल्म है. कुणाल खेमू ने इसमें एक्टिंग करने के साथ-साथ इसका डायरेक्शन भी किया है. इस फिल्म को भी सेंसर बोर्ड की तरफ से ‘A’ सर्टिफिकेट ही मिला है. इसका रनटाइम 145.55 मिनट (2 घंटे 25 मिनट और 55 सेकेंड) है. कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा के साथ इसमें स्पर्श श्रीवास्तव भी नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें-

9 महीने, 9 डिजास्टर बड़े-बड़े सितारों की डूबी फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर अरबों हुए स्वाहा

हनुमान अंश के बाद रामबोला, गोस्वामी तुलसीदास पर विशाल चतुर्वेदी ने किया फिल्म का ऐलान

कुल मिलकर दोनों फिल्मों के रनटाइम में ज्यादा अंतर नहीं है. ‘वाइब’ सिर्फ 2 मिनट 39 सेकेंड ज्यादा लंबी है. इससे पहले करीना ने कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ से अपनी पिक्चर ‘दायरा’ के क्लैश पर रिएक्ट भी किया था. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा था कि वो तो खुश हैं कि जब दोनों फिल्में चलेंगी, तो सोना उनके घर में ही आएगा. उन्होंने कुणाल की तारीफ भी की थी और कहा था कि वो हमारी इंडस्ट्री के एक शानदार एक्टर हैं. उनकी काइम टाइमिंग भी जबरदस्त है. बहरहाल, अब रिलीज के बाद देखना होगा कि ये दोनों फिल्में कैसा परफॉर्म करती हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More