Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में हो रही बारिश… यूपी-बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक ‘अर्नब’ की आफत जारी, जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में हो रही बारिश… यूपी-बिहार से लेकर छत्तीसगढ़ तक ‘अर्नब’ की आफत जारी, जानें हिमाचल-उत्तराखंड का हाल

आज का मौसम: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर कई राज्यों में अभी भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR में बारिश हो रही है. यूपी, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है. चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का प्रभाव कमजोर पड़ा है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है. आज कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कहीं आंधी के साथ बिजली चमक सकती है, तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर 95 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में अर्नब तूफान का असर अभी भी दिख रहा है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में आज सुबह- सुबह बरसात हो रही है. दिल्ली में देर रात को भी तेज हवाएं और बारिश जारी थी. अर्नब के प्रभाव से दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल रही हैं. यहां ठंड महसूस की जाने लगी है. दोपहर से पहले के समय राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की संभावना है. कल दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

यूपी के 49 तो बिहार के 33 जिलों में अलर्ट

यूपी के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गोरखपुर, मेरठ और नोएडा समेत 43 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है. यहां के लिए येलो अलर्ट जारी है. जबकि 6 अन्य जिलों में और तेज बारिश, आंधी की आशंका है. बिहार में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर साफ दिखने लगा है. कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. आज राज्य के 33 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश

झारखंड में भी अर्नब का असर अभी देखने को मिल रहा है. राज्य के 15 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी राजस्थान में आज पूर्वी राजस्थान में 1 नवंबर तक बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां ज्यादा हो सकती हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण भारत में रहेगा बरसात का दौर

हरियाणा, चंडीगढ़ में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का अनुमान है. पंजाब में भी मौसम खराब रह सकता है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 31 अक्टूबर तक व्यापक बारिश हो सकती है. उत्तर ओडिशा में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत में 4 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश 1 से 4 नवंबर तक बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में 2 नवंबर तक बारिश का अनुमान है. उत्तराखंड में भी 2 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में आज हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में देर रात फिर बदला मौसम, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, हवाओं ने बढ़ाई ठंड

वरुण कुमार
वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More