Rajpal Yadav On His Father: इतनी सी बात और 3 मंजिला बिल्डिंग से कूद गए थे राजपाल यादव के पिता

Rajpal Yadav On His Father: इतनी सी बात और 3 मंजिला बिल्डिंग से कूद गए थे राजपाल यादव के पिता

Rajpal Yadav On His Father: भूत बंगला के प्रमोशन के दौरान अभिनेता राजपाल यादव ने अपने पिता को लेकर एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि उनके पिता एक बार तीसरी मंजिल से कूद गए थे और इसकी वजह ने उन्हें हैरान कर दिया था. बता दें कि राजपाल के पिता का पिछले साल निधन हो गया था.

पिछलों दिनों जेल और बेल की वजह से चर्चा में आए राजपाल यादव इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर सुर्खियों में हैं. राजपाल लगातार इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. इस फिल्म में वो अक्षय कुमार, परेश रावल और असरानी जैसे दिग्गजों के साथ नज़र आने वाले हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने पिता नौरंग लाल यादव से जुड़ा एक किससा सुनाया. उन्होंने बताया कि वो अपने पिता की हिम्मत के गुलाम हैं.

राजपाल यादव ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान उन्होंने अहंकार पर बात करते हुए कहा, “जब तक मैं जिंदा हूं, जंगल में भी पड़ गया (फंस गया) न, और शेर से भी सामना पड़ गया ना तो बगैर रील जिए, जब तक मेरी सांस चलेगी तब तक शेर से भी फाइट कर जाउंगा. ये मेरा अभिमान नहीं है. मैं इस स्वाभिमान का हूं. मेरे पिता जी की हिम्मत का मैं गुलाम हूं.”

तीन मंजिल की बिल्डिंग से क्यों कूदे राजपाल के पिता

राजपाल यादव आगे कहते हैं, “तीन माले की बिल्डिंग से वो ऐसे ही कूद गए. मैं आज तक नहीं समझ पाया. मैंने पिता जी से पूछा आप कूद क्यों गए? तो वो बोले कि उसने क्यों बोल दिया कि यहां से कोई कूद नहीं सकता. मैंने कहा आपको 6 महीने लगे (ठीक होने में), तो बोले कि कूदोगे तो चोट तो लगेगी न. कितनी बड़ी बात है. कोई नया काम करोगे, चोट खाने को तैयार हो जाओ.”

“कल के चक्कर में आज मत खराब करो”

इस दौरान राजपाल यादव ने नौजवान पीढ़ी से कहा, “मैं पूरे देश के बच्चों से हाथ जोड़कर बोलना चाहता हूं कि कल को डिजाइन करने के चक्कर में, मैं प्रमाण हूं, आज को मौत मत बनाओ, आज को नरक मत बनाओ. कल जब उठेंगे तब देखेंगे. आज क्या क्या शाम तक देखना है, उसकी तैयारी करो कि आज तो मैं जीतूंगा ही. आज के मैच का मैं विनर हूं.”

17 को रिलीज हो रही भूत बंगला

‘भूत बंगला’ कल यानी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है. 16 अप्रैल को इसका रात 9 बजे से ही पेड प्रिव्यू भी दिखाया गया. फिल्म के शुरुआती रिव्यू काफी अच्छे हैं और समीक्षकों ने इसे एंटरटेनिंग फिल्म बताया है.

TV9 Bharatvarsh
TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More