Bigg Boss 19 : गलत निकली ज्योतिषी की बात, मां बनने के लिए नहीं तैयार हैं गौरव खन्ना की पत्नी, शो में हुई अरमान मलिक की एंट्री
Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा के साथ, फरहाना भट्ट की मां, अमाल मलिक के भाई सिंगर अरमान मलिक और प्रणित के भाई की एंट्री हुई. सभी के साथ घरवालों ने अच्छा समय बिताया.
Bigg Boss 19 News: कॉन्ट्रोवर्सी और ड्रामा से भरे रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में चल रहा ‘फैमिली वीक’ अब भावनाओं के सैलाब में डूब चुका है. बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में जहां कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार वालों से मिलकर सुकून मिला, वहीं कई छिपे हुए राज भी उनके सामने आए, जिसने घर के माहौल को गरमा दिया. गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने पति की पोल खोली, तो वहीं फरहाना भट्ट की मां और अरमान मलिक के भाई ने एंट्री लेकर गेम का पूरा समीकरण बदल दिया.
कल के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने घर में एंट्री ली थी. अब उनकी एंट्री के बाद बिग बॉस ने बाकी कंटेस्टेंट्स को रिलीज कर दिया, लेकिन गौरव को फ्रीज रखा गया. इसी दौरान आकांक्षा ने मजाक में कहा कि वो गौरव को ‘एडल्ट पप्पी’ देंगी. जब गौरव को रिलीज किया गया, तब उन्होंने प्यार से पत्नी को गाल पर किस किया और बताया कि 24 नवंबर को उनकी 9वीं शादी की सालगिरह आने वाली है. लेकिन इसके तुरंत बाद, आकांक्षा ने गौरव को गेम के लिए एक कड़ी सलाह दी.
Bigg Boss house mein Farrhana roast session shuru, gharwaale kar rahe hai masti. Are you enjoying?



