Bigg Boss 19: ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क में जबरदस्त बवाल! तान्या मित्तल हुईं बाहर तो फूटा गुस्सा, इन 4 कंटेस्टेंट्स ने मारी बाजी
Bigg Boss 19 Latest News: बिग बॉस 19 के लेटेस्ट एपिसोड में हुए 'टिकट टू फिनाले' में अब चार कंटेस्टेंट्स के बीच फाइनल मुकाबला होगा, जिसके बाद इस सीजन का पहला फाइनलिस्ट घर को मिलेगा. वहीं, तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा, मालती चाहर और अमाल मलिक फिनाले की दौड़ से बाहर हो गए हैं.
Bigg Boss 19 Latest News: ‘बिग बॉस 19’ के घर में आज रात का एपिसोड हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरा रहा. बिग बॉस के इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट को तय करने वाला सबसे अहम टास्क ‘टिकट टू फिनाले’ का दूसरा चरण पूरा हुआ. कल इस टास्क का पहला चरण पूरा हुआ था, जहां बिग बॉस ने शहबाज और मालती चाहर को टास्क में शामिल करने का फैसला घरवालों को सौंप दिया था. अब इस दूसरे राउंड में तान्या मित्तल, शहबाज बदेशा, मालती चाहर और अमाल मलिक जैसे मजबूत दावेदार फिनाले की दौड़ से बाहर हो गए.
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में हुए ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान तान्या मित्तल और प्रणित मोरे के बीच जमकर बहस हुई और हमेशा की तरह फरहाना भट्ट ने प्रणित के लुक्स पर भद्दा कमेंट किया, जिसके बाद घर का माहौल पूरी तरह से गरमा गया.
Takraar shuru, emotions high! Tanya aur Ashnoor ke beech ki takraar ne badal diya ghar ka mahaul.



