तस्वीर वायरल होने के बाद आते हैं भद्दे मैजेस, एक्ट्रेस का छलका दर्द
हाल ही में एक एक्ट्रेस अपनी एआई से बनी अश्लील तस्वीरों को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा में रही थी. अब उन्होंने खुद से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि इस घटना के बाद से उनके पास लोगों के गंदे मैसेज आ रहे हैं और लोग उनसे उनका रेट तक पूछ रहे हैं.
सोशल मीडिया और एआई टेक्नोलॉजी के इस दौर में अक्सर ही लोगों के निशाने पर फिल्मी सितारे आ जाते हैं. कभी किसी एक्टर की एआई से बनी फोटो-वीडियो को काफी वायरल किया जाता है तो कभी किसी एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ छेडखानी करके लोग उसे इंटरनेट पर वायरल कर देते हैं. हाल ही में एक्ट्रेस गिरिजा ओक को इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ा था. जहां उनकी एआई से बनाई गईं अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.
गिरिजा ओक कुछ दिनों पहले अचानक से अपनी एआई बेस्ड तस्वीरों से चर्चा में आ गई थीं और रातोंरात काफी वायरल हो गईं. उन्हें नेशनल क्रश का टैग भी दिया गया. जबकि लोगों ने उन्हें भारत की सिडनी स्वीनी और मोनिका बेलुची भी कहा था. हालांकि इसी बीच एक्ट्रेस को बुरे अनुभव से भी गुजरना पड़ा. लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें गंदे-गंदे मैसेज भेजें और उनसे उनके एक घंटे की कीमत तक पूछने लगे. ये खुलासा एक्ट्रेस ने खुद एक बातचीत में किया है.
एक घंटा बिताने की कीमत क्या?
गिरिजा ओक ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर कई अश्लील और गंदे मैसेज प्राप्त हुए. लोगों ने उनसे कहा कि वो उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं. कुछ लोग एक्ट्रेस के लिए सारी हदें पार करते हुए दिखाई दिए. गिरिजा ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, ”किसी ने मुझसे कहा कि मैं आपके लिए कुछ भी कर सकता हूं, मुझे एक मौका दीजिए. किसी ने तो मेरा रेट भी पूछा और कहा एक घंटा बिताने की कीमत क्या है? ऐसे कई मैसेज हैं मेरे पास.”
View this post on Instagram
गिरिजा ने आगे बताया, ”सच्चाई ये है कि असल जिंदगी में ये लोग मुझे देखकर नजर भी न उठाएं. लेकिन, घूंघट के पीछे कुछ भी बोल देते हैं. जब आमने-सामने हो तो वो लोग प्यार और सम्मान से बात करते हैं. ये अजीब जोन है वर्चुअल स्पेस को कितना सीरियस लें, इस पर बड़ी बहस हो सकती है.”
गिरिजा ओक के बारे में
37 वर्षीय गिरिजा ओक का जन्म नागपुर में 27 दिसंबर 1987 को हुआ था. उन्होंने मराठी, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा में काम किया है. वो गुलमोहर, लज्जा और नवरा मजा भावरा सहित कई मराठी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. जबकि एक्ट्रेस को बॉलीवुड में तारे जमीन पर, शोर इन द सिटी और जवान जैसी फिल्मों में देखा गया.



