Bigg Boss 20: बस, बहुत हुआ… लव गिल के साथ जुड़ा आसिफ खान का नाम, अब एक्टर की पत्नी का बयान आया
'बिग बॉस 20' से सोशल मीडिया पर आसिफ खान और लव गिल के कई मुमेंट्स वायरल हुए. दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. अब आसिफ की पत्नी जेबा ने एक बयान जारी किया है.
Bigg Boss 20 Aasif Khan: ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा हैं. शो के लाइव फीड से को-कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उनके कुछ ऐसे वीडियोज क्लिप्स वायरल हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया. दोनों का नाम भी जोड़ा जाने लगा. हालांकि, अब आसिफ की पत्नी जेबा ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है.
दरअसल, एक क्लिप में आसिफ और लव गिल एक दूसरे से गले लगते दिखे. एक दूसरे क्लिप में लव, आसिफ के पैर पर बैठी दिखीं. इन क्लिप को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग मतलब निकालना शुरू कर दिया. लोग ये कहकर भी आसिफ को ट्रोल करने लगे कि वो शादीशुदा होकर कैसे किसी के क्लोज आ सकते हैं. अब आसिफ की पत्नी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उनका और आसिफ का रिश्ता बहुत मजबूत है. उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ सेकेंड के क्लिप से उनकी शादी पर फैसला न सुनाया जाए.
आसिफ खान की पत्नी का बयान
जेबा ने अपने बयान में लिखा, “आसिफ की पत्नी के तौर पर…मुझे लगता है कि एक बार ये बात अपने दिल से और पूरी स्पष्टता के साथ कहना जरूरी है. उन सभी लोगों के लिए जो उनके बारे में एक अलग ही कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. मैं खास तौर पर शो के कुछ पलों को लेकर चल रही हालिया बातों और उनकी वजह से हमारी शादी पर उठाए जा रहे सवालों के बारे में बात कर रही हूं. कृपया 24×7 लाइव फीड देखें, न कि उन चंद क्लिप्स को जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं.”
View this post on Instagram
सब अपना गेम खेल रहे हैं- जेबा
जेबा ने आगे कहा, “आप देखेंगे कि वो कितनी बार मेरे बारे में, हमारी जिंदगी और हमारे रिश्ते के बारे में बात करते हैं. आप उस पति को कहीं बेहतर तरीके से देख पाएंगे जिसे मैं जानती हूं. न कि उसे जो कुछ सेकेंड के वीडियो में नजर आता है. हमारा रिश्ता पूरी तरह सुरक्षित है, हमारी आपसी समझ बहुत मजबूत है. किसी भी बात की सफाई देने की जरूरत नहीं है. अंदर मौजूद हर शख्स अपना गेम खेल रहा है. उन्हें खेलने दीजिए. लेकिन कृपया इस खेल को किसी के चरित्र या उसकी शादी पर फैसला सुनाने का जरिया मत बनाइए.”
ये भी पढ़ें-
नागालैंड की फिल्म आंग ने TIFF में जीता प्लेटफॉर्म अवॉर्ड, ऑस्कर्स में मारी डायरेक्ट एंट्री
2 बॉलीवुड फिल्मों पर भारी पड़ी ये हॉलीवुड पिक्चर, बॉक्स ऑफिस पर 3 नई मूवीज के बीच जंग
आखिर में जेबा ने कहा, “इसलिए वो सभी लोग, जो शो देख रहे हैं, वो आसिफ को देखें, उनके सफर को देखें. और वो जैसे इंसान हैं, उसके लिए उन्हें सपोर्ट कीजिए. कुछ क्लिप्स एक मनगढ़ंत कहानी तो बना सकती हैं, लेकिन सच को नहीं बदल सकती हैं.” जेबा ने आसिफ के इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने ये भी लिखा, “बस बहुत हुआ.”




