Bigg Boss 20: वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स पर फूटेगा सलमान खान का गुस्सा, शो से बाहर हुआ ये घरवाला?

Bigg Boss 20: वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स पर फूटेगा सलमान खान का गुस्सा, शो से बाहर हुआ ये घरवाला?

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में अबतक काफी ड्रामा देखने को मिला है. इस हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स पर खतरा है. जहां कुछ घरवालों की सलमान क्लास लगाएंगे. अब पहला एविक्शन भी हो गया है.

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इस साल भी कई पॉपुलर चेहरे घर में आए हैं. तो कुछ विवादों के बाद शो में पहुंचे हैं. जहां सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी लड़ाई, ड्रामा और इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला. अब बारी है शो के पहले एविक्शन की. इस हफ्ते नियम तोड़ने के बाद सजा के तौर पर आसिफ खान, तन्मय सिंह (ScoutOP) और रोहिद खान को सीधे तौर पर नॉमिनेट किया गया था. पर लगता है कि तगड़ी फैन फॉलोइंग के चलते आसिफ खान और तन्मय सिंह बच जाएंगे. जबकि, रोहिद खान इस सीजन के पहले बाहर होने वाले सदस्य बन गए हैं. खैर, उससे पहले सभी कंटेस्टेंट्स को सलमान खान के गुस्से का शिकार होना पड़ेगा.

हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें सलमान कहते हैं- घरवालों ने एक दूसरे को बहुत सुना दिया. अब सुनने का वक्त आ गया है, किसी की सफाई सुनी जाएगी. तो किसी को जगाया जाएगा. इस दौरान सच की टोपी का घर वालों ने एक टास्क किया. जहां सलमान ने सबसे पहले माही विज से सवाल किया. क्या आपने माही यंग डीएसए को गाली थी. जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि सर मुझे नहीं लगता कि मैंने दी थी.

सलमान खान ने स्काउट की लगाई क्लास

दरअसल इस बार ‘बिग बॉस 20’ में तन्मय सिंह (ScoutOP) भी हैं, जिनकी इस हफ्ते घरवालों से काफी लड़ाई हुई. जब टास्क में अरिशफा खान उनसे भिड़ गईं, तो उन्होंने बहुत कुछ कह दिया था. अब इसे लेकर सलमान खान ने उनकी क्लास लगाई है. वो कहते हैं- स्काउट आप अपने यूट्यूब कम्यूनिटी को shout Out देना चाहोगे मेरे बारे में. क्योंकि अगर मैं कुछ गलत बोलूं तो फिर मुझे भी देख ही लें.

शो को बायस्ड बताने पर भड़के सलमान

सलमान खान ने वीकेंड के वार में कहा कि जहां भी आप लोग गलत हो जाते हैं, तो वहां पर आपका गो टू एक्सक्यूज यही होता है कि बिग बॉस बायस्ड है. आपके खिलाफ है. इस दौरान आसिफ से भी बातचीत करते हुए नजर आए.

कौन होगा इस हफ्ते शो से बाहर?

‘बिग बॉस 20’ के घर से अब फाइनली पहला कंटेस्टेंट बाहर हो चुका है. वो अबतक शो में काफी कम ही नजर आए हैं. न तो किचन या फिर किसी दूसरी ड्यूटी पर दिखे और न ही किसी टास्क में. उन्हें इसलिए नॉमिनेट किया गया था क्योंकि वो शो में कम दिखे हैं. अब ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि रोहिद खान घर से बेघर हो गए हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More