Samay On Nawazuddin: समय रैना ने ‘थामा’ में काम करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब

Samay On Nawazuddin: समय रैना ने ‘थामा’ में काम करने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट, एक्टर ने दिया ये जवाब

Samay On Nawazuddin: समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लेटेस्ट एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे. जहां समय उनकी फिल्म 'थामा' का मजाक उड़ाते हुए नजर आए. उनके सवाल ने एक्टर को हैरान कर दि

Samay On Nawazuddin: समय रैना का पॉपुलर टॉक शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का सीजन 2 भी धमाल मचा रहा है. इस शो में अबतक एंटरटेनमेंट, स्टैंड-अप कॉमेडी और यूट्यूब कम्युनिटी से कई बड़े और मशहूर चेहरे बतौर जज और गेस्ट शामिल हो चुके हैं. हर हफ्ते कोई नया चेहरा शो में पहुंचता है और खूब मस्ती होती है. अब नए एपिसोड में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा , कौस्तुभ अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहुंचे. इस एपिसोड का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसी बीच समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का मजाक उड़ाया.

शो का एक क्लिप इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें समय रैना ने बार-बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘थामा’ का जिक्र किया. दरअसल साल 2025 में यह फिल्म रिलीज हुई थी. जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना ने काम किया था. वहीं, नवाज विलेन का रोल करते हुए दिखे थे. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को रिलीज होने के बाद लोगों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में समय ने नवाजुद्दीन से बातचीत के दौरान बिना समय बर्बाद किए इस फिल्म के बारे में सवाल कर दिया.

नवाज से समय रैना ने क्या पूछा?

दरअसल शो में समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पूछा, ”सर, आपने ‘थामा’ क्यों की? आपने इसे बनाया ही क्यों?” एक्टर पहले तो हैरान दिखे और पूछा, ”थामा?” फिर जवाब दिया, ”खैर, यह बन गई. अब हो गया सो हो गया.” जब समय ने पूछा कि क्या वह ऐसी बातें कह सकते हैं, तो नवाजुद्दीन ने मजाक में कहा, “हां, बिल्कुल. वैसे भी तुम यह कह ही चुके हो. अब और क्या कहोगे?” इसके बाद समय ने मजाक में इजाजत मांगी, जिस पर नवाजुद्दीन ने जवाब दिया, ”तुम्हें जरूर ऐसा करना चाहिए.”

हालांकि, इस दौरान समय रैना ने ‘सेक्रेड गेम्स’ और नवाजुद्दीन की एक्टिंग की तारीफ भी की. इस एपिसोड में भुवन बाम भी पहुंचे थे, जिन्होंने समय रैना को उनके ही शो में रोस्ट कर दिया. वो भुवन से पूछते हैं कि आप क्यों चले गए. जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि- मैं गया, ताकी तुम आगे बढ़ सको. इतना ही नहीं भुवन के जोक के बाद वहां मौजूद लोगों ने खूब हूटिंग की. दरअसल भुवन ने अपने दम पर अपना नाम और पहचान बनाई है. यही वजह है कि वो अब फिल्मों तक पहुंचकर काफी काम कर रहे हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More