अरे बाप रे! 1.48 लाख करोड़ की कमाई, टॉम क्रूज, ब्रैड पिट सब पीछे, स्पाइडरमैन फेम टॉम हॉलैंड बने दुनिया के हाइएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर
टॉम हॉलैंड ने 30 साल की उम्र में एक ऐसा कमाल कर के दिखाया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. वे करियर के लिहाज से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं.
Tom Holland Set Record: स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म साल 2026 की रिकॉर्ड मेकिंग फिल्म साबित हुई है. ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दुनिया की तीसरी फिल्म तो बन ही गई है. साथ ही अब स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे के एक्टर टॉम हॉलैंड ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. कई सारी सुपरहीरो फिल्म्स में नजर आए हॉलीवुड एक्टर अब दुनिया के हाइएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने टॉम क्रूज, रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ब्रैड पिट समेत कई बड़े नामों को पीछे छोड़ ये उप्लब्धि हासिल की है. टॉम हॉलैंड अब करियर में फिल्मों द्वारा कुल कलेक्शन करने के मामले में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं.
टॉम हॉलैंड ने स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म के जरिए ये सफलता हासिल की. उनकी इस फिल्म ने दुनियाभर में 23 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये कमा कर दिखा दिए हैं. फिल्म सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई वाली तीसरी फिल्म बन गई है. अब इस फिल्म के लीड एक्टर ने ऐसा कीर्तिमान रचा है जो आज से पहले इतिहास में कोई एक्टर नहीं रच सका.
टॉम हॉलैंड ने किन फिल्मों से हासिल की उपलब्धि
टॉम हॉलैंड को लेकर उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई. 30 साल की उम्र में ही उन्होंने वो कमाल कर दिखाया है जो अब तक के इतिहास में कोई भी एक्टर ना कर सका. टॉम हॉलैंड दुनिया के हाइएस्ट ग्रॉसिंग एक्टर बन गए हैं. वे फिल्मों के आधार पर कमाई के मामले में सबे बड़े एक्टर बन गए हैं. टॉम हॉलैंड की फिल्मों का कुल कलेक्शन ऑफिशियली 15.5 बिलियन डॉलर वर्ल्डवाइड रहा है. मतलब इंडियन करेंसी के मुताबिक दुनियाभर में उनकी फिल्मों ने कुल मिलकर 1.48 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया है. उन्होंने ये उपलब्धि स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे, द ओडिसी, स्पाइडर-मैन: नो वे होम, एवेंजर्स: एंडगेम और एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर जैसी फिल्मों के जरिए हासिल की है.

इन फिल्मों ने अरबों में कमाई की और दुनियाभर में खूब पसंद की गईं. इन सभी फिल्मों में टॉम हॉलैंड अहम भूमिकाओं में नजर आए. सुपरहीरो फिल्मों के जरिए वे इतनी कम उम्र में ही सफलता की बुलंदियों पर पहुंच चुके हैं. बस अब तो वक्त इस लीगेसी को आगे बढ़ाते रहने का है.
ये भी पढ़ें- Shabana Azmi Roles: अपने आप में अभिनय की पाठशाला हैं शबाना आजमी, इन 5 फिल्मों में दिखी दमदार एक्टिंग
किन कलाकारों को टॉम हॉलैंड ने छोड़ा पीछे?
टॉम हॉलैंड ने कई सारे कलाकारों को बेहद कम समय के अंतराल में ही पीछे छोड़ दिया है. उनकी फिल्मों का कुल कलेक्शन 15.50 बिलियन डॉलर रहा है और वे पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं. एक्टर ने अवतार फिल्म की एक्ट्रेस जोई सल्डाना के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है जिनके करियर की कुल फिल्मों का कलेक्शन 15.47 बिलियन डॉलर का था. वे अब दूसरे नंबर पर आ गई हैं. वहीं स्कार्लेट जोहानसन 15.40 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 147 लाख करोड़ रुपये के अपनी फिल्मों के कुल कलेक्शन के साथ तीसरे स्थान पर आ गई हैं.
कम उम्र में कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं टॉम हॉलैंड
टॉम हॉलैंड ने कम वक्त में ही बड़ा मुकाम हासिल किया है. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 16 साल हो चुके हैं. अपनी इस पारी में उन्होंने द इम्पॉसिबिल, हाऊ आई लिव नाऊ, कैप्टन अमेरिकन सिविल वॉर, मॉन्सटर्स कॉल, स्पाइडर मैन होम कमिंग, एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, एवेंजर्स एंडगेम, स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम, डेविल ऑल द टाइम, स्पाइडर मैन नो वे होम, अनचार्टेड, द ओडिसी और स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे में काम किया है. अब वे दुनिया के मौजूदा समय के सबसे सफल एक्टर कहे जा सकते हैं.




