रणबीर-यश कर रहे रामायण का US प्रमोशन, साई पल्लवी क्यों हैं गायब? फैंस पूछ रहे सवाल

रणबीर-यश कर रहे रामायण का US प्रमोशन, साई पल्लवी क्यों हैं गायब? फैंस पूछ रहे सवाल

Ramayaan:नितेश तिवारी की 'रामायण' चर्चा में बनी हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. लेकिन एक इवेंट में साईं पल्लवी नजर नही आईं, जिसके बाद फैंस सवाल कर रहे हैं.

Ramayaan: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का ऐलान होने के बाद से ही इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है. फिल्म की कास्टिंग से जुड़े विवादों से लेकर इसके प्रमोशन को लेकर चल रही अटकलों तक, रामायण ने सभी का ध्यान खींचा है. फिल्म की स्टारकास्ट लगातार प्रोमोशन भी कर रही है. अभी हाल में रामायण के एक्टर्स इंटरनेशनल प्रमोशन कैंपेन में भी नजर आए थे. लेकिन इस दौरान फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस साईं पल्लवी नजर नहीं आईं. इसी को लेकर अब Reddit पर लोग इ सवाल कर रहे हैं आखिर साईं इस प्रोमोशन से गायब क्यों रहीं?

साई पल्लवी ने भारत मंडपम में हुए रामायण के इवेंट में हिस्सा लिया था, लेकिन जब रणबीर कपूर, यश, नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी विदेश में फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे, तब साई पल्लवी उनके साथ नजर नहीं आईं. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या जानबूझकर साई को प्रमोशन से दूर रखा जा रहा है ताकि रणबीर कपूर को ज्यादा फोकस मिल सके. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि साई पल्लवी शायद मणि रत्नम की फिल्म इंजी वेल्लम की शूटिंग में बिजी हैं.

ये भी पढ़ें: Tum Mere Ho: ईशा मालवीय की बॉलीवुड में एंट्री, गुरमीत चौधरी संग करेंगी रोमांस, फर्स्ट लुक आया सामने

फैंस पूछ रहे ऐसे सवाल

एक Reddit यूजर ने पूछा, हम साई पल्लवी को इतनी बार प्रमोशन करते हुए क्यों नहीं देखते? इस पर एक कमेंट में लिखा गया, जब फिल्म फ्लॉप होगी तो सारा क्रेडिट साई को मिलेगा, चिंता मत करो. एक अन्य यूजर ने उनकी तुलना शरवरी की फिल्म अल्फा से करते हुए लिखा कि दोनों ही फीमेल स्टार्स हैं, लेकिन कम चर्चित स्टार को ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, एक यूजर ने मजाक में लिखा, क्योंकि रामजी सारा क्रेडिट ले जाएंगे.

हालांकि, कुछ लोगों ने साई पल्लवी का बचाव भी किया. एक यूजर ने लिखा, वह इस समय मणि रत्नम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, हर वक्त इतनी नफरत क्यों? वहीं, दूसरे ने कहा कि साई पल्लवी मणि रत्नम के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग में बिजी हो सकती हैं और संभव है कि वह रामायण के भारत में होने वाले प्रमोशन में बाकी कास्ट के साथ शामिल हों.

Fans Question

एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, क्योंकि रावण ने सीता का अपहरण कर लिया है, और क्या. वहीं, एक अन्य कमेंट में कहा गया कि यह बात नोटिस करने वाली है कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस भारत के बाहर होने वाले प्रमोशन में ज्यादा नजर नहीं आ रही हैं. कुछ लोगों का यह भी मानना था कि साई पल्लवी अपने लुक या किसी भी पब्लिक अपीयरेंस को लेकर होने वाली आलोचना से बचने के लिए प्रमोशन से दूर रह सकती हैं.

कहां गायाब हैं साईं पल्लवी?

फिलहाल, साई पल्लवी या रामायण के मेकर्स की तरफ से इन सवालों पर कोई रिएक्शन नहीं आया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई पल्लवी इस समय विजय सेतुपति के साथ मणि रत्नम की इंजी वेल्लम की शूटिंग कर रही हैं. करीब एक महीने पहले यह भी खबर आई थी कि उन्होंने धनुष, ममूटी और श्रीलीला स्टारर राजकुमार पेरियासामी की फिल्म OM की शूटिंग शुरू कर दी है.

कहकशा परवीन
कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More