54 साल पहले इस फिल्म में धर्मेंद्र की डाई हार्ड फैन बनी थीं जया बच्चन, अमिताभ समेत 15 स्टार्स का था कैमियो

54 साल पहले इस फिल्म में धर्मेंद्र की डाई हार्ड फैन बनी थीं जया बच्चन, अमिताभ समेत 15 स्टार्स का था कैमियो

Guddi Film Throwback: 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने यूं तो इंडस्ट्री में कई सारे कलाकारों के साथ काम किया था. उन्होंने हेमा मालिनी के साथ कई फिल्में कीं. लेकिन जया के साथ उन्होंने कम फिल्मों में काम किया. इसमें गुड्डी फिल्म को हमेशा याद किया जाता है.

Dharmendra and Jaya Bachchan Movie: एक्टर धर्मेंद्र के निधन के बाद से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में उदासी सी छा गई है. एक्टर सभी के पसंदीदा थे और उन्होंने फिल्मों में वर्सेटाइल रोल्स प्ले किए. उन्होंने वैसे तो हेमा मालिनी के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया लेकिन जया बच्चन के साथ उनकी फिल्में कम रहीं.

इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक बड़े स्टार का रोल प्ले किया था. फिल्म में दिखाया गया था कि बॉलीवुड की चकाचौंध दूर से देखने में कैसी लगती है और रियल लाइफ से ये कितनी भिन्न होती है. फिल्म में जया और धर्मेंद्र की एक्टिंग को पसंद किया गया था.

इस फिल्म की एक खास बात ये थी कि इसमें अमिताभ बच्चन भी थे. अमिताभ हालांकि इस फिल्म में कैमियो रोल प्ले करते नजर आए थे. फिल्म में वे कुछ समय के लिए ही थे और अपने अमिताभ बच्चन के कैरेक्टर में ही नजर आए थे. एक्टर ने इस फिल्म के दौरान अपना करियर शुरू ही किया था.

लेकिन फिल्म में कैमियोज की भरमार थी. इस फिल्म में कुल 15 स्टार्स का कैमियो नजर आया था. अमिताभ बच्चन के अलावा गुड्डी फिल्म में राजेश खन्ना, आशोक कुमार, प्राण, शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, ओम प्रकाश और देवेन वर्मा जैसे कलाकारों की भी झलक देखने को मिली थी. इस फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था.