Aditi Rao Hydari: ‘कई वाहियात चीजें पढ़ी हैं…’ पीआर पेड नैरेटिव पर अदिति राव हैदरी ने कही बड़ी बात
Aditi Rao Hydari: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी न सिर्फ अपनी खूबसूरती बल्कि अपनी उम्दा एक्टिंग स्किल्स के लिए भी जानी जाती हैं. अदिति ने हाल ही में इंडस्ट्री में तेजी से पैर पसार रहे निगेटिव पीआर और एजेंडा ड्रिविन नैरेटिव के बारे में खुलकर बात की.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने बीते सालों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों और इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है.
हाल ही में अदिति ने इंडस्ट्री में चल रही पेड निगेटिविटी के बारे में बात की.
एक्ट्रेस ने कहा- 'आज के दौर में लोगों के अंदर एक्टर्स को लेकर कोई मिस्ट्री बची ही नहीं है. लोगों के पास ज्यादातर ऐसी जानकारी आती है जो असल में झूठ है.'
अदिति के कहा- 'आज जिस तेजी से सोशल मीडिया ग्रो कर रहा है और ये हर वक्त चलता रहता है. कई बार मैंने अपने आस पास खुद के बारे में इतना कुछ देखा है.'
एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'लोगों के पास जानकारी के नाम पर इतना मिस इन्फॉर्मेशन है,जिसमें आप नेगेटिविटी और हिडेन एजेंडे को मिला दीजिए तो ये और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है.'
अदिति ने कहा- 'एक बार मेरी मां ने कहा था कि अगर कोई इंसान ऐसा करता है तो गलती उसकी है आपकी नहीं. आपको फिर भी खुद तक दी रहना है.'



