Pratibha Ranta: ब्लू लहंगे में ‘जया’ ने ढाया कमाल, प्रतिभा रांटा की नई फोटोज देख फैंस हुए निहाल
बॉलीवुड फिल्म लापता लेडीज में जया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा आज इंडस्ट्री के जाने माने नामों में से एक हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें देख फैंस अपना दिल हार रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा इंडस्ट्री के उभरते हुए सितारों में से एक हैं. एक आउटसाइडर होकर भी उन्होंने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है.
प्रतिभा इन दिनों अपनी फिल्म अक्यूस्ड को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में वो एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के साथ नजर आ रही हैं.
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में प्रतिभा ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ रही हैं.
प्रतिभा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं तस्वीरों में मल्टी कलर हेवी वर्क लहंगा पहना है. इस लहंगे के साथ उन्होंने एक डार्क ब्लू चुन्नी को पेयर किया है.
प्रतिभा ने इस लहंगे के साथ एक मल्टी स्टोन चोकर और इयररिंग्स पेयर किए हैं.
न्यूड मेकअप और वेवी हेयर के साथ प्रतिभा ने अपने लुक को कम्पलीट किया है.



