OTT Release This Week: ओटीटी का ‘धुरंधर’ वीक! ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ से ‘बॉर्डर 2’ तक… इस हफ्ते तबाही मचाएंगे ये शोज और फिल्में

OTT Release This Week: ओटीटी का ‘धुरंधर’ वीक! ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ से ‘बॉर्डर 2’ तक… इस हफ्ते तबाही मचाएंगे ये शोज और फिल्में

OTT This Week: ओटीटी पर हर हफ्ते की तरह इस वीक भी दमदार कंटेंट रिलीज होने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते क्या-क्या रिलीज होने वाला है?

हर ओर इस वक्त धुरंधर का ही शोर है. कल यानी 18 मार्च को धुरंधर 2 का पेड प्रीव्यू थिएटर्स में रिलीज होगा और परसों ये फिल्म थिएटर्स में धमाल मचाने लगेगी.

बॉर्डर 2: सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगी.

पीकी ब्लाइंडर्स: द इमोर्टल मैन: नेटफ्लिक्स के हिट शोज में से एक पीकी ब्लाइंडर्स के बैकड्रॉप पर बनी सीलियन मर्फी की इस फिल्म का इंतजार फैंस को बेसब्री से था. टॉमी शेल्बी के किरदार में सीलियन 20 मार्च से नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाएंगे.

चिरैया: मैरिटियल रेप जैसे सेंसेटिव टॉपिक पर बनी दिव्या दत्ता की ये नई सीरीज आपको अंदर तक झकझोर कर रख देगी. जियो हॉटस्टार पर ये सीरीज 20 मार्च से स्ट्रीम करेगी.

लैंडलॉर्ड: ये कन्नड एक्शन ड्रामा एक ऐसे लेबर की कहानी है, जिसका घर लेने का सपना है और ये सपना उसे कहां तक ले जाता है, ये इस फिल्म में दिखाया जाएगा. इसे आप 19 मार्च से जी 5 पर देख सकेंगे.