Chennai Love Story: साउथ फिल्म चेन्नई लव स्टोरी का बड़ा कारनामा, हफ्तेभर में ही निकाल लिया बजट

Chennai Love Story: साउथ फिल्म चेन्नई लव स्टोरी का बड़ा कारनामा, हफ्तेभर में ही निकाल लिया बजट

Chennai Love Story: साउथ की फिल्म चेन्नई लव स्टोरी ने सिनेमाघरों में काफी अच्छी कमाई की है. फिल्म बिना किसी प्रमोशन और बड़ी कास्ट के रिलीज हुई थी. अब ये सिनेमाघरों में रिलीज के 8 दिन में ही बजट से ज्यादा कमाई कर के दिखा चुकी है.

Chennai Love Story Box Office Day 8: सिनेमाघरों में मौजूदा समय में फिल्मों का जमावड़ा लगा है. कई सारी फिल्में ऐसी हैं जो कुछ दिन पहले रिलीज हुई हैं और कुछ नई फिल्में भी आई हैं. बॉलीवुड हो, साउथ हो या फिर हॉलीवुड, हर इंडस्ट्री की फिल्में लगी हैं और अच्छी कमाई कर ले जा रही हैं. ताज्जुब की बात तो ये है कि हिंदी की फिल्म मैं वापस आऊंगा थियेटर्स में रिलीज के 50 दिन पूरे कर चुकी है. मतलब साफ है. हर एक फिल्म को दर्शक तवज्जो दे रहे हैं और ऑडियंस भर-भर के फिल्में देखने जा रही है.

इसी बीच साउथ से आई एक बेहद कम बजट की फिल्म ने कमाल कर दिया है. साउथ की फिल्म चेन्नई लव स्टोरी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इस फिल्म ने 40 करोड़ रुपये के आस-पास का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. सबसे खास बात तो ये है कि बिना बड़े बजट और बिना तगड़ी स्टारकास्ट के इस फिल्म ने ये कमाल कर के दिखाया है.

चेन्नई लव स्टोरी ने कितने कमा लिए?

चेन्नई लव स्टोरी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 8 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 8 दिनों में फिल्म ने अच्छा कलेक्शन कर के दिखाया है. इस फिल्म की कमाई 8 दिन में 32.69 करोड़ रुपये की हुई है. वहीं ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 39.24 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 8 दिन में ही बजट रिकवर करना इस फिल्म के लिए किसी खास उप्लब्धि से कम नहीं है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब तक 50 करोड़ रुपये पार करती है और इसका लाइफटाइम कलेक्शन कितना जाता है.

ये भी पढ़ें- The Odyssey को बड़ा झटका, 200 करोड़ की कमाई के बीच दीवार बनी Spider Man, कैसे बनेगी बात?

चेन्नई लव स्टोरी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में किरन अब्बावरम और श्री गौरी प्रिया ने लीड रोल प्ले किए हैं. इसका निर्देशन रवि नम्बुरी ने किया है. वहीं फिल्म को शुरूआत में मिक्स्ड व्यूज मिल रहे थे. लेकिन रिलीज के बाद इस फिल्म को धीरे-धीरे अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और फिल्म ने एक हफ्ते में ही बजट रिकवर कर लिया.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More