48 घंटे में ‘रामायण 1’ के ट्रेलर को मिले 350 मिलियन व्यूज, जान लें क्या हैं इसकी 5 वजहें

48 घंटे में ‘रामायण 1’ के ट्रेलर को मिले 350 मिलियन व्यूज, जान लें क्या हैं इसकी 5 वजहें

'रामायण पार्ट 1' को लेकर कितना जबरदस्त बज बना हुआ है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका ट्रेलर रिलीज होते ही धूम मच गई है. महज दो दिनों में इस ट्रेलर ने 1, 2, 3 या 5-10 नहीं बल्कि 350 मिलियन में व्यूज पाए हैं. चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ कि क्या हैं इसकी वजह.

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘रामायण 1’ के ट्रेलर ने रिलीज होने के महज 48 घंटों के भीतर ही व्यूज का मामले में रिकॉर्ड माना डाला है. इसे देखकर लग रहा है कि इस फिल्म की रिलीज को लेकर दर्शकों के बीच गजब की एक्साइटमेंट है. ऑफिशियल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रामायण के ट्रेलर को 350 मिलियन (35 करोड़) से ज्यादा लोगों द्वारा देखा गया है. भारत और दुनिया भर के दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने ये बता दिया है कि ‘रामायण 1’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है.

रामायण के ट्रेलर को दर्शकों से लेकर समीक्षकों और मशहूर हस्तियों की जबरदस्त सराहना मिली है और 350 मिलियन व्यूज का शानदार आंकड़ा पार करते हुए इस ट्रेलर ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सफल होने की उम्मीदों को और भी मजबूत कर दिया है. चलिए जान लेते हैं वो 5 वजहें जो ‘रामायण 1’ के ट्रेलर के हिट होने की वजह बनीं.

आस्था से जुड़ी है रामायण

रामायण लोगों की भावनाओं और आस्था से जुड़ी हुई है. खासकर रामानंद की रामायण देख चुके लोग अब मॉडर्न सिनेमा में नई स्टार कास्ट के साथ बनी ‘रामायण’ फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. यही वजह है जब इसका ट्रेलर आया तो लोगों ने तुरंत इसे देखना शुरू कर दिया.

प्रमोशन स्ट्रेटर्जी रही कमाल

रामायण लोगों की भावनाओं से गहराई के साथ जुड़ी हुई है और इसी को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने अपनी प्रमोशन स्टेटर्जी भी बनाई. हाल ही में इसका जो इवेंट रखा गया. उसका नाम प्रथम संकल्प था और इसमें सिनेमा से जुड़े लोगों के साथ ही अन्य क्षेत्रों की भी हस्तियां शामिल हुई. इस इवेंट के दौरान भगवान राम के जुड़ी दिल छू लेने वाली कई बातें भी की गईं.

स्टार कास्ट आई पसंद

अब तक लोग राम की छवि में अरुण गोविल के किरदार को देखते नजर आए हैं, लेकिन ट्रेलर में वो राजा दशरथ की भूमिका में भी खूब जचे. खूबियों की बात करें तो लोगों को ‘रामायण 1’ के ट्रेलर में रणबीर कपूर से लेकर रावण बने यश की एक्टिंग खूब पसंद आई है. इसके अलावा शूर्पणखा बनी रकुल प्रीत सिंह की भी खूब चर्चा हुई है. भले ही कैकेयी का लुक लोगों को मॉडर्न लगा हो, लेकिन इससे भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर को लेकर खूब हाइप बनी.

विजुअल इफेक्ट की हुई तारीफ

‘रामायण 1’के ट्रेलर में लोगों को VFX और शानदार सेट के विजुअल्स भी खूब पसंद आए हैं. इसमें श्री राम (रणबीर कपूर) का आंखों पर पट्टी बांधकर निशाना लगाने का सीन रहा हो या फिर ऐरावत हाथी का भव्य दृश्य. इन सारी चीजों की खूब तारीफ हुई है और ये सोशल मीडिया पर इसी वजह से खूब शेयर किए गए.

बैकग्राउंड म्यूजिक और टैगलाइन

‘रामायण 1’ के ट्रेलर की सफलता की बात करें तो इसमें दी गई टैग लाइन जैसे ‘हमारा सच’, ‘हमारा इतिहास’ ने भी लोगों को जुड़ने में मदद की, इसके अलावा दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक,रावण के रूप में यश की शानदार एंट्री और डायलॉग, ‘तुम्हारा नया राजा’, रणबीर कपूर का राम के चरित्र में वनवास जाने के दौरान के संवाद से लेकर मैं अपनी सीता को वापस लाऊंगा, तक, डायलॉग भी खूब पसंद किए गए.

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More