चिराग पासवान ने बिहार में भरी हुंकार, बोले- सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. आरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि वो बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. चिराग कहा कि मेरा लक्ष्य है कि एनडीए जीत की ओर बढ़े.
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है. आरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि वो बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि लोग हमसे हमेशा पूछते हैं कि क्या आप विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो इस सवाल का जवाब है- हां मैं विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और बिहार की सभी सीटों पर लड़ूंगा.
चिराग पासवान ने कहा कि मैं और मेरी पार्टी एनडीए गठबंधन को मजबूत करने के लिए बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. मेरा लक्ष्य है कि एनडीए जीत की ओर बढ़े. उन्होंने आगे कहा कि मैं बिहार से नहीं बल्कि बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा. यह फैसला मैं आप लोगों पर छोड़ता हूं. आप तय करें कि मुझे बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं और किस सीट से. मैं आपके फैसले का पालन करूंगा.
#WATCH | Addressing a public meeting in Bihar’s Bhojpur, Union Minister Chirag Paswan says, “I will contest the election not from Bihar but for Bihar. I leave this decision to you (people). You decide whether I should contest the Bihar assembly elections, and from which seat. I pic.twitter.com/z2cuYGsHki
— ANI (@ANI) June 8, 2025
खबर अपडेट की जा रही है….



