पहली बार भारत में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म की स्क्रीनिंग, मुंबई में दिखाई जाएगी The Odyssey, डायरेक्टर के साथ टॉम हॉलेंड भी आएंगे
The Odyssey Premiere: भारत में पहली बार हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की किसी फिल्म का प्रीमियर होने जा रहा है. उस फिल्म का नाम है 'द ओडिसी'. इस फिल्म के प्रीमियर के लिए खुद नोलन भारत आने वाले हैं. उनके साथ फिल्म की स्टारकास्ट भी मौजूद रहेगी.
The Odyssey Premiere: हॉलीवुड के मशहूर और ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन के दीवाने दुनियाभर में हैं. भारत में भी उनकी फिल्में खूब पसंद की जाती हैं. हालांकि, अब तक इंडिया में उनकी किसी भी पिक्चर का प्रीमियर (स्पेशल स्क्रीनिंग) नहीं हुआ है. पर अब ऐसा होने जा रहा है. अगले महीने यानी जुलाई में पहली बार क्रिस्टोफर नोलन की अपकमिंग फिल्म ‘द ओडिसी’ का मुंबई में प्रीमियर होने वाला है.
अपनी इस मच अवेटेड फिल्म के प्रीमियर के लिए खुद क्रिस्टोफर नोलन भारत आने वाले हैं. उनके साथ उनकी पत्नी एम्मा थॉमस, जो ‘द ओडिसी’ की प्रोड्यूसर भी हैं वो भी भारत आने वाली हैं. साथ ही इस फिल्म के स्टार्स मैट डेमन और टॉम हॉलैंड भी इस इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. ‘द ओडिसी’ की टीम एक ग्लोबल टूर कर रही है. उसी के तहत मुंबई को भी पड़ाव बनाया गया है. लंदन, पेरिस और न्यू यॉर्क में भी इस फिल्म का प्रीमियर होने वाला है. क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म का भले ही पहली बार प्रीमियर होने वाला है, लेकिन नोलन इससे पहले भी भारत आ चुके हैं. वो साल 2018 में इंडिया आए थे.
‘द ओडिसी’ की रिलीज डेट
17 जून को ये ऐलान किया गया है कि अगले महीने मुंबई में ‘द ओडिसी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग होगी. हालांकि, अभी इस प्रीमियर की डेट का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन ये तय है कि 17 जुलाई से पहले ही मुंबई में इसका प्रीमियर होगा, क्योंकि 17 जुलाई को ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में मेकर्स उससे पहले ही इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे. ये स्क्रीनिंग PVR आइकन IMAX: फीनिक्स पैलेडियम में होगी. अब देखना होगा कि मेकर्स कब तक प्रीमियर डेट का ऐलान करते हैं.
ये भी पढ़ें-
ऐल्फा ट्रेलर के 5 रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन, जो थिएटर्स में माहौल धुआं-धुआं कर देंगे!
रोमांस के नाम पर घरेलू हिंसा, रज्जी को गर्म इस्त्री से जलाने पर भड़के लोग, बोले- बंद करो ये बकवास
IMAX कैमरों से शूट हुई ‘द ओडिसी’
‘द ओडिसी’ इसलिए तो खास है ही, क्योंकि इसे नोलन ने डायरेक्ट किया है. साथ ही ये फिल्म इसलिए भी खास हो जाती है, क्योंकि ये पहली ऐसी फीचर फिल्म है, जो पूरी तरह से IMAX कैमरों से शूट हुई है. मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के साथ इस पिक्चर में रॉबर्ट पैटिनसन, ऐनी हैथवे, सामंथा मॉर्टन, शार्लीज थेरॉन जैसे स्टार्स भी दिखने वाले हैं. ‘द ओडिसी’ एक्शन, एडवेंचर और पौराणिक जॉनर की फिल्म है.




